Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: FLN मेला का शासकीय विद्यालय मोहका में भव्य आयोजन।
    महासमुंद

    बसना: FLN मेला का शासकीय विद्यालय मोहका में भव्य आयोजन।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad17/11/2025Updated:03/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    FLN Mohka image 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीत यादव)। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहका में बुधवार को बाल दिवस एवं FLN (Foundational Literacy and Numeracy) मेले का संयुक्त एवं भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही बच्चों की मुस्कुराहट, रंग–रौनक और गतिविधियों की चहल-पहल से गुलजार रहा। दो महत्वपूर्ण आयोजनों ने पूरे विद्यालय को उत्साह, सीख और आनंद से भर दिया।

    Mohka image 2

    FLN मेले में खेल-खेल में सीखने का अनूठा अवसर

    प्राथमिक एवं बालवाड़ी स्तर पर आयोजित एफएलएन मेले में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को केंद्र में रखते हुए विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाए गए।बच्चों ने छोटी-छोटी संख्याओं को खेलों के माध्यम से जोड़ना–घटाना, वर्णों को पहचानना और वर्णों के खेल से शब्द निर्माण जैसी कई शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया।विशेष बात यह रही कि बच्चे स्वयं अपना नाम लिखकर पंजीयन कर रहे थे और गतिविधि पूरा करने के बाद परिणाम भी खुद ही दर्ज कर रहे थे।

    इस प्रक्रिया ने बच्चों में आत्मनिर्भरता, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया।मेले की सबसे बड़ी खासियत रही कि कहीं ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, बल्कि बच्चे खेल-खेल में सहज रूप से सीख रहे थे। शिक्षक विशिकेशन प्रधान मार्गदर्शक के रूप में सिर्फ सुविधादाता की भूमिका में उपस्थित रहे, जिससे बच्चों को खुलकर सीखने का अवसर मिला।

    Mohka image 3

    बाल दिवस कार्यक्रम में नेहरू जी को किया गया स्मरण

    FLN मेले के पश्चात प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से बाल दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
    प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीमती कौशल्या चौहान तथा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विनय पात्र के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनके जन्म दिवस पर स्मरण किया गया।शिक्षकों ने नेहरू जी के प्रेरक संस्मरण एवं विचार बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किए, जिससे बच्चों ने उनके व्यक्तित्व एवं राष्ट्र योगदान के बारे में प्रेरणादायक जानकारी प्राप्त की।

    मिष्ठान्न वितरण से खिले बच्चों के चेहरे

    FLN कार्यक्रम में शिक्षकों ने संयुक्त रूप से बच्चों के लिए मिष्ठान्न की विशेष व्यवस्था की थी। मिष्ठान्न पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और विद्यालय का वातावरण और भी आनंदमय हो गया।

    kalpana electronics basna

    दो कार्यक्रमों ने पूरे विद्यालय को बना दिया उत्साह का केंद्र

    एक ही दिन में FLN मेला और बाल दिवस का सफल आयोजन होने से विद्यालय का वातावरण रोमांच, उत्साह और सीख से भर गया।विद्यालय परिवार, बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

    कार्यक्रम संचालन

    पूरे FLNआयोजन का संयोजन एवं संचालन पूर्व बीआरसीसी बसना एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री पूर्णानंद मिश्रा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: नकली होलोग्राम और फर्जी लेबल से शराब तस्करी का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापेमारी; 5 आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    महासमुंद: शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 6.80 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/09/2026

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.