सिरपुर और बंदोरा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
महासमुंद। ग्राम सिरपुर और बंदोरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दोनों स्थानों पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष साहू ने कहा कि सिरपुर अंचल लंबे समय से खेल संस्कृति को जीवंत बनाए हुए है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को टीम भावना से खेलते हुए अनुशासन और खेल भावना का परिचय देने की प्रेरणा दी।
साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं द्वारा अपने बुजुर्गों के मार्गदर्शन में ऐसे आयोजन करना अत्यंत सराहनीय है। स्थानीय खेलों को बढ़ावा देना सामाजिक समरसता और शारीरिक विकास दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
सिरपुर में आयोजित कार्यक्रम में निहाल सोनकर, राजेश ठाकुर, गजाधर धीवर, कामदेव ध्रुव, संतोष पुरी, झुमुक श्रीवास्तव, जयदित्य ठाकुर, कुणाल चंद्राकर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
इसी प्रकार बंदोरा में हुए आयोजन में सौरभ लोध (युकां विस अध्यक्ष), शाहबाज राजवानी (एनएसयूआई अध्यक्ष), रत्नेश साहू (कांग्रेस नेता), जगन्नाथ खैरवार (जपं सदस्य), सनद ध्रुव, शंकर पटेल (अध्यक्ष युवा समिति), मानसिंग ध्रुव (उपाध्यक्ष), धनीराम ध्रुव (सचिव) सहित जीवन यादव, ओमप्रकाश यादव, संतोष पटेल (पूर्व सरपंच), रीना जैनसिंह कागजी (सरपंच) व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


