Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026

    महासमुंद: गैस सिलेंडर कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    26/03/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: फुलझर अंचल के सपूत डॉ. चित्तरंजन कर को मिला राज्य अलंकरण सम्मान।
    बसना

    बसना: फुलझर अंचल के सपूत डॉ. चित्तरंजन कर को मिला राज्य अलंकरण सम्मान।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad07/11/2025Updated:02/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    चित्तरंजन Chitranjan das sir image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना।फुलझर अंचल के गौरव डॉ. चित्तरंजन कर को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। 5 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें हिंदी एवं अंग्रेजी साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान प्रदान किया।इस अवसर पर मंच पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, और सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे।

    NHAI
    हिंदी और अंग्रेजी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. चित्तरंजन कर को सम्मानित।

    डॉ. चित्तरंजन कर का जन्म महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के ग्राम पैकिन में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय दिवाकर कर शासकीय शिक्षक थे। डॉ. कर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम पैकिन से प्राप्त की और अपने करियर की शुरुआत शासकीय प्राथमिक शालाओं में शिक्षक के रूप में की।

    shiksha logo

    उन्होंने तीन विषयों में एम.ए., पीएचडी. और डी.लिट. की उपाधि प्राप्त की। डॉ. चित्तरंजन कर ने राजीवलोचन महाविद्यालय, राजिम में रहते हुए पं. सुंदरलाल शर्मा के साहित्य पर शोधकार्य किया और बाद में पं. सुंदरलाल शर्मा शोधपीठ रायपुर के अध्यक्ष बने। उन्होंने अनेक साहित्यिक गोष्ठियों का आयोजन किया और “छत्तीसगढ़ी दानलीला” का हिंदी रूपांतरण कर राज्य की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाई।

    डॉ. चित्तरंजन कर द्वारा तैयार “भारत का भाषा सर्वेक्षण” में छत्तीसगढ़ी और आदिवासी भाषाओं वाला खंड राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुआ, जिसका विमोचन भारत के राष्ट्रपति ने किया था। उन्होंने अब तक 37 पुस्तकों और 250 से अधिक शोधपत्रों की रचना की है।

    bharat logo

    वे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में साहित्य एवं भाषा अध्ययनशाला के प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष और कला संकायाध्यक्ष रहे हैं। बाद में वे गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर और उड़ीसा केंद्रीय विश्वविद्यालय कोरापुट में मानद प्रोफेसर और कला संकाय के अधिष्ठाता भी रहे।

    उनकी उपलब्धियों में छत्तीसगढ़ी व्याकरणिक कोटियां, बोलचाल की छत्तीसगढ़ी, और छत्तीसगढ़ी व्याकरण जैसी महत्वपूर्ण पुस्तकें शामिल हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य शासन से 2009 और 2020 में राजभाषा सम्मान, 2022 में भारतीय गौरव सम्मान, और 2023 में एक भारत श्रेष्ठ भारत सम्मान भी प्राप्त किया।

    डॉ. कर को 2025 के राज्य अलंकरण सम्मान से नवाजे जाने पर सरायपाली क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर है।
    शासकीय महाविद्यालय सरायपाली की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. पितांबर साहू, समाजसेवी तिलक प्रसाद साहू, तथा कई गणमान्य नागरिकों ने डॉ. कर को बधाई दी और कहा —

    “डॉ. कर ने साहित्य, भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

    kalpana electronics basna

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू।

    25/03/2026

    बसना: युवाओं में बढ़ता नशा बना अपराध का बड़ा कारण – मोक्ष कुमार प्रधान।

    25/03/2026

    बसना: इंद्रपुर में युवती की हत्या का 6 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला कातिल।

    24/03/2026

    बसना: असम रवाना हुए मोक्ष कुमार प्रधान, उदारबंद विधानसभा में संभालेंगे जिम्मेदारी।

    24/03/2026

    बसना: पत्रकार कल्याण महासंघ की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर।

    24/03/2026

    बसना: 22.890 किलो गांजा के साथ गुजरात के दो तस्कर गिरफ्तार, ANTF की कार्रवाई।

    24/03/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: युवाओं में बढ़ता नशा बना अपराध का बड़ा कारण – मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: इंद्रपुर में युवती की हत्या का 6 घंटे में खुलासा, प्रेमी निकला कातिल।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: 25 मार्च को भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में ट्रांसफर होंगे 495 करोड़ रुपये।

    25/03/2026

    रायपुर: तिलहन किसान मेले का शुभारंभ, किसानों को प्रति एकड़ 11 हजार का प्रोत्साहन।

    21/03/2026

    महासमुंद: 34 नग हीरे के साथ उड़ीसा का हीरा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

    26/03/2026

    रायपुर: भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी राहत, खातों में ट्रांसफर हुए 495 करोड़ रुपये।

    26/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.