मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
बसना। स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक भागीदारी, तथा मीडिया की जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
संस्था के प्राचार्य डॉ. एस.के. साव के निर्देशन में तथा स्वीप नोडल एवं कार्यक्रम अधिकारी एन.के. प्रधान के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतंत्र के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। परिणाम घोषणा में दिव्या पटेल और कल्याणी राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लीजा बारीक एवं अलका दास द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि नंदिनी कन्हेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. साव ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी लोकतंत्र की रीढ़ है और मतदान के प्रति जागरूक नागरिक ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।



