ग्राम पंचायत कुरचुंडी में रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत
बसना। जनपद पंचायत बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरचुंडी में रोजगार सहायक सफेद रात्रे पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर महासमुंद और जिला पंचायत महासमुंद को एक लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के बाद जांच टीम ने 17 अक्टूबर 2025 को गांव पहुंचकर जांच की।

ग्रामीणों के अनुसार, सचिव पर प्रधानमंत्री आवास सर्वे में पैसों की मांग करने, आवास की अगली किस्त दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने, मनरेगा (MNREGA) के तहत दूसरे लोगों के नाम पर मास्टर रोल भरकर रकम निकालने और पात्र श्रमिकों को कार्य न देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
इसके अलावा, नाली निर्माण कार्यों में हेराफेरी और बुजुर्ग फूलदास के प्रधानमंत्री आवास के पैसों के गबन जैसे आरोप भी सामने आए हैं।
शिकायत के आधार पर, जनपद पंचायत बसना से जांच के लिए रूपसिंह सिदार, गिरधारी पटेल और ज्योति मैडम गांव पहुंचे। इस दौरान सरपंच तोषकुमार रात्रे, सचिव रेणुका साव, पंचगणों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
पंचों में कुलमणि सिदार, लोकनाथ साहू, लक्ष्मण प्रधान, मुकेश मिरधा, कमलेश, लक्ष्मीकांत साव, दुष्यंत साव, चंद्रमणि साव, दिव्यानंद विश्वकर्मा, अमित समेत कई ग्रामीणों ने जांच अधिकारियों के समक्ष सचिव के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया।
जांच दल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद संबंधित दस्तावेज और बयान दर्ज किए हैं। मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच निष्पक्ष हो और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि पंचायत कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।



