बसना। पीएम श्री सेजेस (Swami Atmanand Government Excellent School) बसना में विकासखंड स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन बड़े ही उत्साह और वैज्ञानिक माहौल में किया गया। इस आयोजन में बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान नाटिका, सेमिनार, प्रश्न मंच, शिक्षक संगोष्ठी और विज्ञान क्लब की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।
पीएम श्री सेजेस बसना में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।
यह आयोजन एनसीईआरटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं एससीईआरटी रायपुर के आदेशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा, डीएमसी रेखराज शर्मा, जिला नोडल अधिकारी जगदीश सिन्हा, बीईओ बद्री विशाल जोल्हे, तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) अनिल सिंह साव और सेजेस प्राचार्य के.के. पुरोहित के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य के.के. पुरोहित ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में अनुसंधान और प्रयोग की भावना विकसित होती है। विज्ञान को केवल पढ़ाई का विषय नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”
पीएम श्री सेजेस बसना में मेला का मुख्य विषय था — “विकसित और आत्मनिर्भर भारत”, जिसके अंतर्गत सात उप-विषयों पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। लगभग 50 विद्यार्थियों ने पूरे बसना विकासखंड से इसमें भाग लिया।

विकासखंड विज्ञान प्रभारी योगेश कुमार प्रधान ने बताया कि पीएम श्री सेजेस बसना में विज्ञान मेले का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, समस्या समाधान की क्षमता और नवाचार की भावना को बढ़ाना है। वहीं भौतिकी के व्याख्याता अजय कुमार भोई ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को “कक्षा में सीखे गए सिद्धांतों को प्रयोगात्मक रूप से समझने का अवसर मिलता है।”
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रमुख मॉडल और प्रस्तुतियाँ —
ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट
ब्लूटूथ कंट्रोल कार
वर्षा जल संग्रहण प्रणाली
एयर प्यूरीफिकेशन मशीन
हर्बल बायोप्लास्टिक
लो कॉस्ट मेडिकल किट
वेस्ट एंड वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर विज्ञान नाटिका
निर्णायक मंडल में आलोक भोई (व्याख्याता, शास. उच्च. मा. शाला बरोली) और प्रेमचंद साव (सहायक नोडल, जिला शैक्षिक एवं विज्ञान परिषद्) उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से सवाल पूछकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

पीएम श्री सेजेस बसना में कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय कुमार भोई, योगेश कुमार प्रधान, संदीप कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार साव, आलोक भोई, धीरेन्द्र कुमार भोई, प्रदीप कुमार बारिक, चंद्रहास साहू, परमेश्वर ओगरे और विनोद कुमार चौहान की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
इस विज्ञान मेला ने न केवल छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हुआ।



पीएम श्री सेजेस बसना में विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।