बसना । फूलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी में शासन की बहु-प्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी “निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना” के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पालकगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय की योग्य छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे वे अब स्कूल आने-जाने में अधिक सुविधा और आत्मनिर्भरता महसूस कर सकेंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व जनपद सदस्य डॉ. हेमंत कौशिक, उपाध्यक्ष फुलझर सेवा समिति, ने छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य भारती जी, छोटू अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, चंद्रमणि सिदार (सरपंच ढाबाखार), विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कानूनगो जी, प्राचार्य श्री तारेन्द्र कुमार साहू, वरिष्ठ शिक्षक श्री सम्पूर्णानंद साहू, विरेंद्र कुमार दास, हेमराज प्रधान, सुदामा साहू, ललित साहू, बिसिकेशन साव, साहेब लाल साव, परात्पर प्रधान, गायत्री प्रधान, चितरंजन यादव, सुनिता मांझी, सुरेन्द्र भोई, चंद्रोदय प्रधान, अखिलेश बारीक, तुषार यदु तथा क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कानूनगो ने की, जबकि संचालन का दायित्व अरुण किशोर दास ने बखूबी निभाया। सभी अतिथियों ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि साइकिल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है।
विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आयोजन का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक छायाचित्र सत्र के साथ किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल आनंद और प्रेरणा से भर गया।



