पिथौरा : बिंझवार समाज में माता विंध्यवासिनी की पूजा एवं युवा प्रभाग का गठन
पिथौरा। दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को जिला बलौदा बाजार के देवरीराज ग्राम चांदन स्थित बिंझवार समाज सामुदायिक भवन में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी देवी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात् नव कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बिंझवार समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष हेमसागर बिंझवार एवं मीडिया प्रभारी संजय बरिहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया और समाज की एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज के युवा प्रभाग का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष प्रमोद बिंझवार, उपाध्यक्ष मोहनलाल बिंझवार, कोषाध्यक्ष उत्तर कुमार बिंझवार, सचिव निल कुमार बिंझवार तथा संचालक जयरतन बिंझवार को दायित्व सौंपा गया।
देवरीराज क्षेत्र के समस्त बिंझवार समाजजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, आपसी एकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।




