सरायपाली। भारत सरकार की पहल ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत सरायपाली क्षेत्र में चिरायु दल सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार करना है।
सरायपाली में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत चिरायु दल ने बच्चों को दी स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारी।
अभियान के अंतर्गत चिरायु दल ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चों को एनीमिया से बचाव, जंक फूड से दूरी, किशोरियों को माहवारी स्वच्छता और बालकों को नशामुक्ति के बारे में जागरूक किया गया।

इसके साथ ही, चिरायु दल ने उन बच्चियों के घर जाकर उन्हें उपहार प्रदान किए, जिनके हृदय रोग का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत किया गया था। इस पहल का उद्देश्य उन्हें प्रोत्साहित करना और स्वस्थ जीवन के लिए जागरूक बनाना है।ज्ञात हो कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिरायु दल लगातार स्कूलों और आंगनबाड़ियों में जाकर बच्चों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रहा है।कार्यक्रम में डॉ. अनुपा दाश, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. जनक जेरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()




