महासमुंद। जिले में महिलाओं और परिवारों को स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूक करने हेतु “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया जा रहा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना है।
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” बिरकोनी में आयोजित किया गया।
मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्राकर के मार्गदर्शन में, 18 सितंबर को कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बिरकोनी में विशेष “नारी आरोग्य उत्सव” आयोजित किया गया।
“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. तोरण चंद्राकर, गिरीश ध्रुव, सेक्टर पर्यवेक्षक किशोर पटेल, महिला पर्यवेक्षक श्रीमती पुष्पलता चंद्राकर, श्रीमती शोभा शर्मा (RMA), श्रीमती किरण कौशिक (RHO), राजेंद्र सिदार (RHO), आदित्य गोस्वामी (RHO), कमल दास (RHO) धनीराम पटेल (MLT) संजय चंद्राकर ( AOA) सहित सेक्टर की मितानिन और मितानिन ट्रेनर उपस्थित रहीं।
अभियान की मुख्य गतिविधियां
महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
पोषण और स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए।
छात्राओं को माहवारी स्वच्छता, एनीमिया रोकथाम और पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों ने गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
अभियान का उद्देश्य
अधिकारियों ने बताया कि यदि महिला स्वस्थ होगी तो परिवार और समाज सशक्त बनेगा। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रैली, संगोष्ठी, पोषण मेले और प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।





अभियान का उद्देश्य