फुलझर क्रिकेट संघ का खिलाड़ी ऑक्सन, 230 खिलाड़ियों का हुआ चयन
सरायपाली। फुलझर क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को रामचंडी महाविद्यालय बगईजोर में खिलाड़ी ऑक्सन का आयोजन किया गया। इस दौरान 230 खिलाड़ियों का पंजीयन कर उन्हें विभिन्न टीमों में शामिल किया गया।
जानकारी के अनुसार, 160 गांवों के खिलाड़ियों को 46 टीमों में भेजने के लिए यह ऑक्सन किया गया। कुल 150 क्रिकेट टीम के सदस्यों ने बोली प्रक्रिया में भाग लेकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मानक राशि में खरीदकर टीम में शामिल किया।
फुलझर क्रिकेट संघ की 25वीं वर्षगांठ पर अनुबंधित नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब उन गांवों के खिलाड़ियों को भी अवसर दिया जा रहा है जहाँ क्रिकेट टीम नहीं है। ऐसे खिलाड़ियों का पंजीयन कर उन्हें किसी न किसी टीम से जोड़ा गया।
इस बार मानक राशि प्रति टीम 50 हजार रुपये तय की गई थी। इसी राशि में टीम कप्तानों और उनके सदस्यों को खिलाड़ियों को खरीदने का अवसर मिला।
ऑक्सन कार्यक्रम के दौरान पीसीएस अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, सचिव चुड़ामणि साहू, गिरजा शंकर स्वर्णकार, सतीश साहू, युधिष्ठिर साहू, मनोज नंद, राकेश साहू, नीलांचल पांडे सहित अन्य पदाधिकारी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।



