जगदीशपुर में आयोजित हुआ आदि सहयोगी वीएमटी प्रशिक्षण
बसना। जिला आदिवासी विकास विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत क्लस्टर मुख्यालय जगदीशपुर में आदि सहयोगी वीएमटी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोमबत्ती आधारित गतिविधि, 9 डॉट एक्टिविटी और रोल प्ले के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
सरपंच की अध्यक्षता में हुआ उद्घाटन
क्लस्टर नोडल अधिकारी सीताकांत प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सरपंच रिद्धि नायक की अध्यक्षता में किया गया। संचालन शिक्षक लोरी कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदि समाज के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना बनाई गई है, जिससे समाज को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
कई पंचायतों के प्रतिनिधि रहे शामिल
प्रशिक्षण में जगदीशपुर-नरसिंहपुर, चनौरडीह, बामडाडीह, बोइरडीह, पिरदा, गोड़मर्रा और बरेकेल पंचायत से शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार सहायक समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।
बीएमटी टीम ने कराया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण को बीएमटी संगीता साहू, प्रमिला मांडले और अधीक्षक प्रवीण पटेल ने संचालित किया। इस मौके पर सरपंच संघ पिथौरा की उपाध्यक्ष शशिकला पटेल, नरसिंहपुर सरपंच नौलीन मांझी, बुरोडीह सरपंच चमेली भोई सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।





