महासमुंद। जिला स्तरीय निरीक्षण दल और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने खरीफ मौसम कुल 90 कृषि आदान दुकानों का निरीक्षण किया है। जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सतत कार्रवाई कर रहा है।
![]()
उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि इनमें से 55 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर 35 दुकानों का उर्वरक प्राधिकार पत्र 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया।
निरीक्षण कार्रवाई की मुख्य बातें
बसना विकासखंड के समलेश्वरी कृषि सेवा केंद्र से 57 बोरी अवैध DAP जब्त कर राजसात की कार्रवाई।
लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र खट्टी में अमानक DAP मिलने पर 21 दिनों के लिए बिक्री प्रतिबंधित।
राजेश अग्रवाल सरायपाली से किसानों को 220 बोरी यूरिया सरकारी दर पर उपलब्ध कराया गया।
ओम फर्टिलाइजर सरायपाली से किसानों को 270 बोरी यूरिया सरकारी दर पर उपलब्ध कराया गया।
किसानों के हित में सख्ती
जिला प्रशासन का कहना है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, बिना प्रमाण पत्र के बीज क्रय करने पर कई दुकानों पर 21 दिनों का विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है।





