महासमुंद : छग राज्य गठन की रजत जयंती पर 8 से 12 सितंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम
महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 8 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा।
संयोजक डॉ. मालती तिवारी और सह-संयोजक अजय कुमार राजा ने बताया कि इस अवसर पर प्रत्येक दिन विशेष कार्यक्रम और अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
8 सितंबर – प्रश्न मंच और समूह चर्चा
प्रश्न मंच, भाषण एवं समूह चर्चा का आयोजन।
निर्णायक एवं अतिथि: अमृत चोपड़ा (अध्यक्ष एल्युमनी एसोसिएशन), देवीचंद राठी (उपाध्यक्ष नगर पालिका), पवन पटेल (पूर्व अध्यक्ष नपा), गुलाब सेन (जनभागीदारी सदस्य)।
9 सितंबर – पुस्तक मेला एवं प्रतियोगिताएं
रजत जयंती पुस्तक मेला।
मुख्य अतिथि: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा।
विशिष्ट अतिथि: संदीप दीवान (अध्यक्ष बाल कल्याण समिति), कमलेश ध्रुव (प्रदेश उपाध्यक्ष, आदिवासी समाज)।
“रजत जयंती तक का सफर” थीम पर पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता।
ग्राम मचेवा में रैली।
10 सितंबर – सेमिनार
जिले के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की भागीदारी के साथ शैक्षणिक सेमिनार आयोजित होगा।
11 सितंबर – एल्युमनी मीट
पूर्व विद्यार्थियों के साथ एल्युमनी मीट का आयोजन होगा।
12 सितंबर – रोजगार मेला
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा जॉब फेयर।
लगभग 3500 पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध होंगे।
इस मौके पर मनीराम धीवर (विभागाध्यक्ष भौतिकी), डॉ. दुर्गावती भारतीय (विभागाध्यक्ष हिंदी), प्रदीप कन्हेर (विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र), एनसीसी प्रभारी, राजेश्वरी सोनी (सहायक प्राध्यापक वाणिज्य एवं कार्यक्रम अधिकारी रासेयो), दिलीप कुमार बढ़ाई (सहायक प्राध्यापक भूगोल) और दिलीप लहरें (क्रीड़ा अधिकारी) उपस्थित रहे।



