बसना: शासकीय प्राथमिक शाला बोहारपार में शिक्षक दिवस समारोह
बसना। शासकीय प्राथमिक शाला बोहारपार में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद शिक्षकों का स्वागत गुलाल और पुष्प गुच्छ से किया गया। छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की।
प्रधान पाठक तसमिता साहू ने उद्बोधन में डॉ. राधाकृष्णन के जीवन परिचय से लेकर राष्ट्रपति बनने तक की प्रेरक यात्रा पर प्रकाश डाला। सहायक शिक्षक तिलक नायक ने गुरु महिमा गीत की प्रस्तुति दी। वहीं सुरेश कुमार साहू ने गुरु दक्षिणा, अर्जुन की एकाग्रता, एकलव्य का अंगूठा दान और आरुणि की गुरु भक्ति जैसे प्रसंगों को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार साहू ने किया और आभार प्रदर्शन कक्षा पाँचवी की छात्रा लक्ष्मी साव ने किया। इस मौके पर बृज साव और सूरज कुंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।



