बसना(जीतयादव)। मोक्ष कुमार प्रधान ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संसद द्वारा 2023 में सर्वसम्मति से पारित महिला आरक्षण विधेयक के बावजूद इस मुद्दे को बार-बार उठाना सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है।
महिला आरक्षण मुद्दे पर प्रधानमंत्री पर दोहरी नीति का आरोप, राहुल गांधी के समर्थन में बोले।
प्रधान ने आरोप लगाया कि अधिकारों को लागू करने के बजाय इसे राजनीतिक मंचों पर भुनाया जा रहा है, जो महिलाओं के सम्मान के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के रुख का समर्थन करते हुए कहा कि सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की बात कर रहे हैं। कांग्रेस की विचारधारा वास्तविक अधिकार देने की रही है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और उन्हें केवल भाषण नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी में वास्तविक हिस्सेदारी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े मुद्दों को इवेंट मैनेजमेंट तक सीमित कर रही है।

अंत में उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति नहीं, बल्कि अधिकारों का वास्तविक क्रियान्वयन जरूरी है, तभी उनका हक मिल सकेगा।



