Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकली राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दौड़।
    बसना

    बसना: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकली राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दौड़।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad04/11/2025Updated:04/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सरदार scoude guide basna
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दौड़ का आयोजन विकासखंड स्काउट-गाइड संघ बसना के तत्वावधान में बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी ने सरदार पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई।

    logo
    सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता की मजबूत नींव रखी।

    सांसद चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता की मजबूत नींव रखी। आज की युवा पीढ़ी को उनके त्याग, समर्पण और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता से भरे देश में एकता सबसे बड़ी ताकत है।

    logo

    इसके बाद शहीद वीर नारायण सिंह चौक से राष्ट्रीय एकता सद्भावना दौड़ को सांसद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में स्काउट्स-गाइड्स, स्काउटर-गाइडर, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय एकता के नारों वाले बैनर और झंडे लेकर पूरे जोश के साथ दौड़ लगाई।

    kalpana electronics basna

    दौड़ के दौरान युवाओं ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”, “नशा छोड़ो, देश जोड़ो” और “अखंड भारत, एकता हमारी पहचान” जैसे नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। यह कार्यक्रम न केवल युवाओं में जोश और अनुशासन का संचार करने वाला रहा, बल्कि समाज में आपसी सद्भावना और एकजुटता का भी संदेश देता नजर आया।

    डॉ. खुशबू अग्रवाल (अध्यक्ष, नगर पंचायत बसना) ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन आज भी हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। उन्होंने राष्ट्र की एकता के लिए जो योगदान दिया, वह अतुलनीय है। कार्यक्रम में सतीश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, डॉ. एन. के. अग्रवाल, नरेंद्र यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्काउट-गाइड संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर स्काउट-गाइड संघ बसना के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से युवा वर्ग में देशभक्ति की भावना के साथ अनुशासन, सहयोग और सामाजिक दायित्व की भावना मजबूत होती है।अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान गाया गया और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    24/06/2026

    बसना: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकिल बरामद।

    24/06/2026

    भंवरपुर: छिर्रालेवा में 80 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    24/06/2026

    बसना: एकलव्य आवासीय विद्यालय (EMRS) में चयनित हुए करनापाली स्कूल के 4 विद्यार्थी।

    24/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    Ashok Nishad
    बसना

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    24/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.