Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सांकरा: 12.5 किलो गांजा के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    26/04/2026

    बसना: तोषगांव में जिला स्तरीय प्रयास मॉडल टेस्ट परीक्षा आयोजित, विद्यार्थियों ने परखी अपनी तैयारी।

    26/04/2026

    महासमुंद: राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान समारोह संपन्न,160 शिक्षकों को मिला शिक्षा रत्न सम्मान।

    26/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: तोषगांव में जिला स्तरीय प्रयास मॉडल टेस्ट परीक्षा आयोजित, विद्यार्थियों ने परखी अपनी तैयारी।
    बसना

    बसना: तोषगांव में जिला स्तरीय प्रयास मॉडल टेस्ट परीक्षा आयोजित, विद्यार्थियों ने परखी अपनी तैयारी।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    प्रयास मॉडल टेस्ट परीक्षा आयोजित
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।संकुल तोरेसिंहा के अंतर्गत 26 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में महासमुंद, सारंगढ़ और बलौदाबाजार जिले के 410 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन किया।

    410 छात्रों ने दी प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा, शिक्षकों और ग्रामीणों के सहयोग से सफल आयोजन।

    परीक्षा प्रारंभ से पूर्व सभी परीक्षार्थियों, पालकों एवं अधिकारियों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जयदेव सतपथी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस परीक्षा का उद्देश्य 2 मई को आयोजित राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा एवं 10 मई को होने वाली प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी को परखना रहा।

    Prayash pithora image

    कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी आर. शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसीसी देवानंद नायक एवं संकुल प्रभारी आर.के. भोई के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। परीक्षा संचालन में प्रधानपाठक सेवाशंकर साहू, संकुल समन्वयक संजीत कुमार पात्रो एवं डाटा ऑपरेटर प्रभारी विवेक प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    प्रयास मॉडल टेस्ट परीक्षा को सफल बनाने में रमाकांत पात्र, कमलासन आचार्य, ओमप्रकाश छत्रपति, अजय पात्र, भूपेश प्रधान, अरुण प्रधान (वरिष्ठ शिक्षक), विशिकेशन साहू, अनिता प्रधान, मंदाकिनी प्रधान, मंजू पात्र, मोहिता प्रधान, बालकृष्ण प्रधान, गिरधारी निषाद, देवेंद्र छत्रपति, मनोहर प्रधान, राजेंद्र सिदार सहित अनेक शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

    logo

    इसके साथ ही ग्राम तोषगांव के सक्रिय शिक्षक शांतिभूषण भोई, हेमसागर प्रधान, हृषिकेश प्रधान, सनथ प्रधान एवं सेवानिवृत्त शिक्षक धरणीधर साहू सहित अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग दिया। वहीं बसंत प्रधान (ग्राम सक्रिय सदस्य), स्वरूपा भोई, कुलेन्द्र नेताम (बाल विकास अधिकारी), विजय गोपाल प्रधान, हितेश साहू, तहसीलदार घनश्याम पाणिग्राही, श्रम अधिकारी हरेराम भोई, किरण डनसना, कल्पना प्रधान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी आयोजन में सहभागिता निभाई।

    परीक्षा संपादन में अजय प्रधान, अक्षय साहू, अमित भोई, प्रकाश प्रधान, लक्ष्मीकांत पात्र, महेंद्र विशाल, मुकुंद विशाल, क्षेमेन्द्र कोसरिया, आशीष भोई, सी.एच. पात्र (सेवानिवृत्त प्रधानपाठक) सहित अनेक लोगों ने योगदान दिया। पर्यवेक्षक के रूप में परिणिता प्रधान, देवेश प्रधान, चूड़ामणि साव, केदारनाथ प्रधान, अनिता साहू, सौरभ साहू, आशीष भोई, मंजू पात्र, मंदाकिनी प्रधान, अजीत भोई, धारित्री भोई, ललित साव, शिवकुमार, सरिता प्रधान, जयंत भोई, बंशीधर सिदार आदि ने जिम्मेदारी निभाई।

    logo

    प्रयास मॉडल टेस्ट परीक्षा के साथ विद्यार्थियों एवं पालकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। भोजन व्यवस्था में स्वयंप्रभा भोई (स्वास्थ्य विभाग), हृषिकेश राणा, कमल राणा और कैलाश का योगदान रहा।

    जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं अन्य अधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया और शुभकामनाएं दीं। वहीं किशोर रथ (अध्यक्ष, शिक्षक संघ) ने भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए।अंत में प्रधानपाठक सेवाशंकर साहू एवं संकुल समन्वयक संजीत पात्रो ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन की जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप द्वारा दी गई।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सांकरा: 12.5 किलो गांजा के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    26/04/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर।

    26/04/2026

    बसना: नानकसागर में NPL कप 2026 का भव्य समापन, करीडोंगर टीम ने जीता खिताब।

    26/04/2026

    बसना: मुड़पहार में अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    25/04/2026

    बसना: जोगीदादर में श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान।

    24/04/2026

    बसना: लूट का खुलासा, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद।

    24/04/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    सांकरा: 12.5 किलो गांजा के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: नानकसागर में NPL कप 2026 का भव्य समापन, करीडोंगर टीम ने जीता खिताब।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सांकरा: 12.5 किलो गांजा के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    26/04/2026

    बसना: तोषगांव में जिला स्तरीय प्रयास मॉडल टेस्ट परीक्षा आयोजित, विद्यार्थियों ने परखी अपनी तैयारी।

    26/04/2026

    महासमुंद: राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान समारोह संपन्न,160 शिक्षकों को मिला शिक्षा रत्न सम्मान।

    26/04/2026

    पिथौरा: 29-30 अप्रैल को पिथौरा में परशुराम जन्मोत्सव, विधायक पुरंदर मिश्रा रहेंगे मुख्य अतिथि।

    26/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.