बसना(जीतयादव)।पीएम श्री सेजेस बसना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्ण माहौल में घोषित किया गया। परिणाम जारी होते ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे स्कूल में जश्न का वातावरण देखने को मिला।
पीएम श्री सेजेस बसना में कक्षा 1 से 12वीं तक शानदार प्रदर्शन, टॉपर्स को सम्मानित करने की घोषणा।
कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परिणाम 29 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किया गया, जबकि कक्षा 1 से 9वीं एवं 11वीं तक का परिणाम 30 अप्रैल को विद्यालय में घोषित किया गया। विद्यालय की प्राचार्य गिरिजा साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा भी की गई है।
कक्षा अनुसार टॉपर्स इस प्रकार रहे—
कक्षा 12वीं:
प्रथम – तेजस्विनी साहू, द्वितीय – तस्मिया खान, तृतीय – हर्षवर्धन दास
कक्षा 11वीं:
प्रथम – गरिमा बारिक, द्वितीय – पियूष प्रधान, तृतीय – निहारिका पात्रा
कक्षा 10वीं:
प्रथम – हितेश पटेल, द्वितीय – खुशी विशाल, तृतीय – मुस्कान निषाद
कक्षा 9वीं:
प्रथम – अलीना फातिमा, द्वितीय – शर्मीन खान, तृतीय – तनिषा सिंह सोना
कक्षा 8वीं:
प्रथम – नरोत्तम नायक, द्वितीय – घनेंद्र पटेल, तृतीय – अनुश्का नायक
कक्षा 7वीं:
प्रथम – लवली पटेल, द्वितीय – एम.डी. रागिब, तृतीय – एम.डी. तालिब
कक्षा 6वीं:
प्रथम – जागृति बारमते, द्वितीय – आरव रोनेल सोना, तृतीय – आन्या मिश्रा
कक्षा 5वीं:
प्रथम – आराध्या दास, द्वितीय – निहारिका देवांगन, तृतीय – तृषा भोई
कक्षा 4थी:
प्रथम – प्रखर प्रधान, द्वितीय – लिलीमा साहू, तृतीय – आकृति बर्माटे
कक्षा 3री:
प्रथम – मोक्ष देवांगन, द्वितीय – मोहम्मद जैद खत्री, तृतीय – भूमिका साहू
कक्षा 2री:
प्रथम – मोहम्मद तोहीद, द्वितीय – प्रशांत राणा, तृतीय – अनिश साहू
कक्षा 1ली:
प्रथम – जेसिका साहू, द्वितीय – आरुषी शर्मा, तृतीय – देवांशी ध्रुव
पीएम श्री सेजेस बसना विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।



