Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: पुलिस परिवार के बच्चों का एयरपोर्ट भ्रमण, सीख और रोमांच से भरा रहा अनुभव।

    26/04/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर।

    26/04/2026

    बसना: नानकसागर में NPL कप 2026 का भव्य समापन, करीडोंगर टीम ने जीता खिताब।

    26/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर।
    बसना

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सेजेस school image
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।पीएम श्री सेजेस (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) बसना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रवेश से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश और समय-सारिणी जारी की गई।

    पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश के लिए ब्लॉक स्तरीय बैठक में तय हुई समय-सारिणी, 9 मई को होगा ड्रा प्रक्रिया।

    बैठक सहायक विकास खंड अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर एवं प्राचार्य सुश्री गिरिजा साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इसमें तय किया गया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाएगी, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सके।

    जारी समय-सारिणी के अनुसार आवेदन पत्र 10 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक जमा किए जाएंगे। पात्र एवं अपात्र सूची 06 मई को प्रकाशित होगी, जबकि दावा-आपत्ति के लिए 07 मई की तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम चयन सूची 08 मई को जारी की जाएगी और बालवाटिका व कक्षा पहली के लिए 09 मई 2026 को ड्रा (लॉटरी) प्रक्रिया आयोजित होगी।

    pmss logo

    निर्देशानुसार बालवाटिका एवं पीएम श्री सेजेस बसना में कक्षा पहली में प्रवेश ड्रा प्रणाली से होगा। चयनित विद्यार्थियों को 15 मई 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, अन्यथा चयन निरस्त कर दिया जाएगा और प्रतीक्षा सूची के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।

    पीएम श्री सेजेस बसना में अन्य कक्षाओं में प्रवेश चयन समिति के निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन के अनुसार 21 अप्रैल 2026 तक बालवाटिका के लिए 48 और कक्षा पहली के लिए 53 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो अभिभावकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

    logo

    विद्यालय प्रबंधन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि अभिभावकों को हर चरण की जानकारी समय-समय पर दी जाएगी और सूचना-पट्ट के माध्यम से अपडेट साझा किए जाएंगे। अंत में अभिभावकों से अपील की गई है कि वे तय समय-सीमा का पालन करते हुए अपने बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: नानकसागर में NPL कप 2026 का भव्य समापन, करीडोंगर टीम ने जीता खिताब।

    26/04/2026

    बसना: मुड़पहार में अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    25/04/2026

    बसना: जोगीदादर में श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान।

    24/04/2026

    बसना: लूट का खुलासा, 2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, पूरा सामान बरामद।

    24/04/2026

    बसना: भगतदेवरी में 3 महीने से स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे से ग्रामीण परेशान।

    21/04/2026

    बसना: रिलीज हुआ एलबम छत्तीसगढ़ी गीत “मोर बर ले देबे”, दर्शकों में उत्साह।

    20/04/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: नानकसागर में NPL कप 2026 का भव्य समापन, करीडोंगर टीम ने जीता खिताब।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: मुड़पहार में अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: जोगीदादर में श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    रायपुर: पुलिस परिवार के बच्चों का एयरपोर्ट भ्रमण, सीख और रोमांच से भरा रहा अनुभव।

    26/04/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में प्रवेश के लिए दिशा-निर्देश जारी, पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर।

    26/04/2026

    बसना: नानकसागर में NPL कप 2026 का भव्य समापन, करीडोंगर टीम ने जीता खिताब।

    26/04/2026

    महासमुंद: पुलिस का “नवा बिहान” अभियान, 1500 से अधिक लोग हुए जागरूक।

    26/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.