बसना(जीतयादव)। बसना अनुविभाग के अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन में बदलाव किया गया है। प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति उड़ेला द्वारा संचालित लोहड़ीपुर (582005046) और जमदरहा (582005045) उचित मूल्य दुकानों का समर्पण कर दिया गया है। वहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चनाट द्वारा संचालित दलदली (गड़गांव) (582005032) दुकान भी समर्पित कर दी गई है।
लोहड़ीपुर, जमदरहा, दलदली और सुखापाली की उचित मूल्य दुकानों के समर्पण के बाद शुरू हुई प्रक्रिया।
इसके अलावा सुखापाली (582005075) उचित मूल्य दुकान, जो पहले ग्राम पंचायत सुखापाली द्वारा संचालित थी, उसे निरस्त कर अस्थायी रूप से शिवम उपभोक्ता भंडार से संबद्ध किया गया है।इन सभी दुकानों के समर्पण और संलग्नीकरण के बाद अब शासन के निर्देशानुसार इनका नवीन आवंटन (युक्तियुक्तकरण) किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर (खाद्य शाखा) जिला महासमुंद के निर्देश के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 9 के अनुसार इच्छुक संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें LAMPS, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायतें एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियां आवेदन कर सकती हैं।

इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 15 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बसना में जमा कर सकती हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त ग्राम पंचायतों — लोहड़ीपुर, जमदरहा, दलदली (गड़गांव) और सुखापाली (पिलवापानी) — में उचित मूल्य दुकानों का आवंटन नियमानुसार पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।



