Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: 4 उचित मूल्य दुकानों का होगा नया आवंटन, संस्थाओं से मांगे गए आवेदन।

    17/04/2026

    बसना: यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई, 12 कृषि सेवा केन्द्रों के लाइसेंस निलंबित।

    17/04/2026

    रायपुर: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, 20 अप्रैल से लागू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश।

    17/04/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»अंकोरी: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
    महासमुंद

    अंकोरी: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रोजगार सहायक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

    Ashok NishadBy Ashok Nishad14/12/2025Updated:14/12/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Ankori rojgar sachiv 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंकोरी में पदस्थ रोजगार सहायक नवीन साव पर भ्रष्टाचार, अवैध उगाही और गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीड़ित हितग्राहियों ने मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर तत्काल सेवा से बर्खास्तगी की मांग की है।

    विषय सूची

    Toggle
    • ग्रामीणों ने कलेक्टर, सीईओ और जनप्रतिनिधियों से की त्वरित कार्रवाई की मांग
    • 38 से अधिक हितग्राहियों ने लगाया गबन और अनियमितता का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग
      • ₹2 हजार से ₹10 हजार तक अवैध वसूली, पीएम आवास योजना में गंभीर गड़बड़ी का आरोप

    ग्रामीणों ने कलेक्टर, सीईओ और जनप्रतिनिधियों से की त्वरित कार्रवाई की मांग

    ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर महासमुंद, जिला पंचायत सीईओ महासमुंद तथा जनपद पंचायत सीईओ बसना को ज्ञापन सौंपा है। पीड़ितों का कहना है कि रोजगार सहायक द्वारा लंबे समय से मनमानी की जा रही है, लेकिन शिकायत के एक माह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से शासन-प्रशासन की निष्क्रियता उजागर होती है। मामले से महासमुंद लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी एवं बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल को भी अवगत कराया गया, किंतु अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

    Ankori rojgar sachiv 2.jpg

    38 से अधिक हितग्राहियों ने लगाया गबन और अनियमितता का आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्रामीणों के अनुसार 38 से 40 हितग्राहियों ने रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए बताया गया कि श्रीमती भगवती सुरजाल के नाम पर स्वीकृत आवास की राशि ग्राम की ही एक अन्य महिला भाग्यवती बाघ को दे दी गई, जबकि वह पहले ही योजना का लाभ ले चुकी हैं। इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताया गया है।

    इसके अलावा आरोप है कि ढाबाबाई डड़सेना के नाम पर स्वीकृत आवास की राशि उनके परिवार के तीन सदस्यों, जिनमें उनके पिता अरुण साहू भी शामिल हैं, के खातों से निकाली गई, जिसकी जानकारी वास्तविक हितग्राही को नहीं दी गई। इसी प्रकार अन्य कई हितग्राहियों के खातों से राशि निकालकर गबन करने के आरोप भी सामने आए हैं।

    Rojgar sahayak ankori 3₹2 हजार से ₹10 हजार तक अवैध वसूली, पीएम आवास योजना में गंभीर गड़बड़ी का आरोप

    भूमि सुधार कार्यक्रम अंतर्गत मेड़बंदी कार्य में भी व्यापक अनियमितता का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि एक सार्वजनिक बैठक में रोजगार सहायक ने स्वयं स्वीकार किया कि प्रत्येक हितग्राही से ₹2,000 से ₹10,000 तक राशि ली गई। आरोप है कि राशि नहीं देने पर हितग्राहियों की स्वीकृत रकम फ्रीज या कैंसिल कर दी जाती थी।

    Rojgar sahayak ankori 4

    मजदूरी भुगतान में भी अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई मजदूरों की मजदूरी खाते में आने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, जबकि कुछ हितग्राहियों की राशि का स्वयं उपयोग कर लिया गया। श्रीमती मालती नेताम का खाता नगद राशि लेकर जमा न करने के कारण ब्लॉक हो जाने का मामला भी प्रकाश में आया है।

    Rojgar sahayak ankori 4

    पीड़ित हितग्राहियों ने मांग की है कि रोजगार सहायक नवीन साव की संपूर्ण कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर ग्रामवासियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं पीड़ितों की उपस्थिति में जांच की जाए और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: खल्लारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    महासमुंद: तुमगांव में महुआ शराब भट्टी पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    15/04/2026

    महासमुंद: 21.200 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 25.81 लाख की संपत्ति जप्त।

    15/04/2026

    महासमुंद: विकसित भारत 2047 आत्मनिर्भरता, एकता और युवाशक्ति से सशक्त राष्ट्र का संकल्प-ऋचा चंद्राकर।

    13/04/2026

    महासमुंद: पुलिस द्वारा ‘नवा बिहान’ अभियान, 400 से अधिक ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

    13/04/2026

    महासमुंद: पिता-बेटे ने मिलकर की हत्या, शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंका।

    12/04/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: खल्लारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, 4 लीटर शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: तुमगांव में महुआ शराब भट्टी पर छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: 21.200 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 25.81 लाख की संपत्ति जप्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: 4 उचित मूल्य दुकानों का होगा नया आवंटन, संस्थाओं से मांगे गए आवेदन।

    17/04/2026

    बसना: यूरिया वितरण में गड़बड़ी पर कार्रवाई, 12 कृषि सेवा केन्द्रों के लाइसेंस निलंबित।

    17/04/2026

    रायपुर: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, 20 अप्रैल से लागू होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश।

    17/04/2026

    बसना: 3 गांवों में गूंजा हरि नाम, मोक्ष कुमार प्रधान ने की पूजा-अर्चना।

    17/04/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.