रायपुर(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है।
10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम (यहाँ क्लिक करें)
12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम (यहाँ क्लिक करें)
रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही कई स्कूलों में भी छात्रों को परिणाम की जानकारी दी जा रही है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित किए, ऑनलाइन देख सकेंगे मार्कशीट।
इस वर्ष परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की गई थीं और मूल्यांकन कार्य भी समय पर पूरा किया गया। बोर्ड द्वारा समय पर परिणाम घोषित किए जाने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।
छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। जिन छात्रों को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं है, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विशेषज्ञों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखें और आगे की पढ़ाई व करियर के लिए सही दिशा में कदम बढ़ाएं।



