Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर राजधानी नवा रायपुर का आकाश 4 नवंबर को देशभक्ति, रोमांच और गौरव से भर उठा। भारतीय वायुसेना की विश्वप्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team) ने सुबह 10 से 12 बजे तक अपने शानदार हवाई करतबों का प्रदर्शन कर हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर महासमुंद जिले से 46 स्कूलों के 1500 से अधिक छात्र, उनके शिक्षक और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। बच्चों को इस दौरान पुरखौती मुक्तांगन और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा का भी भ्रमण कराया गया। सूर्यकिरण टीम के विमानों ने जब नवा रायपुर के आसमान…
सरायपाली । सरायपाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा परसदा नाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण हुआ। मृतकों की पहचान जयराम नागवंशी (32 वर्ष), निवासी रायगढ़ और ओमप्रकाश नागवंशी (16 वर्ष), निवासी जशपुर के रूप में की गई है। वहीं, लिंगूराज नागवंशी (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, तीनों सोमवार रात करीब 10 बजे जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा से रायगढ़ होते हुए घटगांव किसी…
चांदन। ग्राम चांदन में द्वितीय वर्ष भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। आगामी 6 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बीच गली दुर्गा चौक में प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथाव्यास अनुरागिनी ममता शर्मा द्वारा किया जाएगा, जो अपने मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रवचन के लिए जानी जाती हैं। आयोजन की शुरुआत 6 नवंबर, गुरुवार को प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा के साथ होगी। वहीं, 12 नवंबर, बुधवार को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन…
रायपुर में 5 नवंबर को गूंजेगा आसमान, सूर्यकिरण टीम दिखाएगी फाइटर जेट्स का रोमांचक एयर शो रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर में 5 नवंबर को रोमांच और गौरव का संगम देखने को मिलेगा। भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान को देशभक्ति के रंगों में रंग देगी। शो के लिए टीम ने रविवार सुबह नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर रिहर्सल किया। इस दौरान नौ फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए “बॉम्ब बर्स्ट”, “हार्ट इन द स्काई” और “एरोहेड” जैसे अद्भुत…
बसना | संकुल केंद्र साल्हेतराई में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षण गुणवत्ता, विद्यार्थियों की प्रगति, और आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य महेश राम साव ने की, जबकि संकुल समन्वयक छत्र कुमार राणा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में व्याख्याता जगबंधु तांडी और व्याख्याता सत्येंद्र पाल सहित संकुल क्षेत्र के सभी प्रधान पाठकगण — अयोध्या प्रसाद मिश्रा, कामायनी पंडा, राधेश्याम साहू, अग्नि भोई, देवनारायण साहू, सुरेखा बरिहा, द्रौपदी साहू और सुरेंद्र भोई उपस्थित रहे। बैठक में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की आगामी परीक्षा परिणामों की तैयारी को लेकर…
बसना | संकुल केंद्र बसना में आज विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य एन. के. पंडा एवं समन्वयक सुरेश प्रधान ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की आगामी परीक्षाओं के परिणाम सुधार हेतु कार्य योजना तैयार करना रहा। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को उन्नत करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाते हुए शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष बल दिया गया। बैठक में अपार आईडी जनरेट करने और उनकी अद्यतन स्थिति, शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, तथा विद्यार्थियों के…
बसना। छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव (रजत जयंती समारोह) के द्वितीय दिवस 3 नवंबर 2025 को जिला महासमुंद के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली (विकासखंड बसना) के बच्चों ने अपने गणितीय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर शिक्षा विभाग, जिला महासमुंद द्वारा लगाए गए सुसज्जित स्टॉल में बच्चों ने गुणा, भाग, वर्ग, वर्गमूल, परिमाप और क्षेत्रफल जैसे विषयों पर आधारित ई-बारती सवालों के उत्तर 30 सेकंड से भी कम समय में देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार, डीईओ विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, सहायक संचालक एन.के. सिन्हा, एपीसी…
बलौदाबाजार : ग्राम हरदी के कुएं में गिरे चार हाथी, एक शावक भी शामिल — वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी बलौदाबाजार। जिले के बार नवापारा वन क्षेत्र के ग्राम हरदी में सोमवार तड़के एक दुर्लभ और चिंताजनक घटना सामने आई है। यहाँ एक कुएं में चार जंगली हाथी, जिनमें एक शावक भी शामिल है, गिर गए। सुबह ग्रामीणों ने कुएं से हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनी और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, रेंजर और रेस्क्यू विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची, और बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि प्रारंभिक…
महासमुंद में ‘अविरल सितली – निर्मल सितली’ अभियान का शुभारंभ, जीवनदायिनी सितली नाला को पुनर्जीवित करने की दिशा में पहला कदम महासमुंद। स्वाध्याय केंद्र समिति ने महासमुंद शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली सितली नाला को पुनर्जीवित करने की दिशा में अपने महत्वाकांक्षी अभियान “अविरल सितली – निर्मल सितली” का पहला चरण शुरू कर दिया है। सोमवार को समिति के सदस्यों ने इंजीनियर बी.आर. साहू के तकनीकी मार्गदर्शन में, सिंचाई विभाग के सहयोग से सितली नाला पर बने डैम का निरीक्षण किया। डैम की सफाई और जल प्रवाह बहाल करने की पहल निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से…
पीएम श्री सेजेस बसना में भिन्ना साहू ने कराया न्योता भोज, बच्चों में सेवा और संस्कार का संदेश केला, खीर और रोटी के साथ परोसा गया सहयोग और समरसता का स्वाद बसना। पीएम श्री सेजेस बसना में 30 अक्टूबर को भिन्ना साहू के सौजन्य से न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा भावना, सहयोग और सहभोज की संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। भोजन कार्यक्रम में बच्चों और अतिथियों को केला, खीर और रोटी सहित पौष्टिक भोजन परोसा गया। बच्चों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ भोजन ग्रहण किया और इस स्नेहिल आयोजन के…
