Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद(जीतयादव)।अमानत में खयानत के एक मामले में कोमाखान पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों ने रायपुर से झारखंड के चाईबासा जा रहे ट्रक में लोड दाल और शक्कर के सामान को रास्ते में ही गायब कर दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से लगभग 36 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है। ट्रक चालक और परिचालक ने माल छिपाकर किया गबन, पुलिस ने 36.50 लाख की संपत्ति जब्त की। पुलिस के अनुसार गौतम चंद सेठिया (62 वर्ष) निवासी गुढ़ियारी रायपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी…
बसना(जीतयादव)।टोल नाके पर दो ट्रकों की जांच के दौरान पुलिस ने करोड़ों रुपये के अवैध स्पंज आयरन कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि फर्जी बिल और सेल कंपनियों के माध्यम से स्पंज आयरन की चोरी कर उसे विभिन्न कंपनियों में खपाया जा रहा था। मामले में अब तक 106 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रेड और लेन-देन संदेह के घेरे में आ गए हैं। टोल पर दो ट्रकों की जांच में 106 करोड़ के अवैध स्पंज आयरन कारोबार का खुलासा, फर्जी बिल रैकेट का भंडाफोड़। पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से…
पिथौरा(जीतयादव)।पुलिस विभाग में सेवा दे रहे दो कर्मठ अधिकारियों को पदोन्नति के रूप में एक खास सम्मान मिला। सहायक उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पड़वार और नेहरू राम साहू को पदोन्नत कर उप निरीक्षक (Sub Inspector) बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर दो स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कंधे पर दो स्टार लगाकर उप निरीक्षक बनने की दी पदोन्नति की बधाई। पदोन्नति का यह पल दोनों अधिकारियों और उनके परिवार के लिए गर्व और खुशी का अवसर बन गया। इस दौरान परिवार…
बसना(जीतयादव)।झेरिया यादव समाज द्वारा तहसील स्तरीय युवक-युवती परिचय एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग, पदाधिकारी, युवा-युवतियां तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी एकता को मजबूत करना, युवाओं को प्रोत्साहित करना तथा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना रहा। झेरिया यादव समाज युवक-युवती परिचय कार्यक्रम के साथ समाज के प्रतिभाशाली लोगों का हुआ सम्मान। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा बेमेतरा विधायक दिपेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके आगमन पर समाज के…
बसना: नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्यटन विकास का दिया भरोसा।
बसना(जीतयादव)।ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल गढ़फुलझर स्थित नानकसागर में आयोजित होला मोहल्ला कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लिया तथा विशेष कीर्तन समागम और अरदास में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें सरोपा भेंट किया गया। बसना के गढ़फुलझर नानकसागर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, होला मोहल्ला कार्यक्रम में हुए शामिल। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, बसना विधायक संपत अग्रवाल, डॉ. भगवान सिंह खोजी, ज्ञानी हरदीप सिंह, दविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, नितिनदीप सिंह, कंवलप्रीत…
महासमुंद(जीतयादव)।तुमगांव थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक अन्य चोरी का वाहन भी बरामद किया है। दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर तुमगांव पुलिस की तत्परता से पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अजय खुंटे निवासी ग्राम कुकराडिह थाना तुमगांव ने 14 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मार्च की शाम वह अपने हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 04 MP 8002)…
बसना(जीतयादव)।नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल–ऑयल सीड (NMEO) योजना के अंतर्गत बसना विकासखंड के ग्राम मिलाराबाद मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय किसान मेला एवं तिलहन महोत्सव, कृषि मेला सह कृषक–वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय किसान मेला में किसानों ने साझा किए अपने अनुभव, आधुनिक खेती अपनाने पर जोर। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदुलारी सिंहा, देवकी दीवान सिन्हा, दीपा साहू, नरेश पटेल, अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैंकरा, तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू, उपसंचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, कृषि विभाग के अधिकारी, उन्नत किसान और बड़ी…
पिरदा(जीतयादव)।बरेकेल में अखिल भारतीय गोंड समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा सदस्य और महिला प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के साथ गोंड समाज की एकता और विकास के लिए पदाधिकारियों ने लिया संकल्प। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और वरिष्ठ सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमाला और सम्मान के साथ स्वागत किया। इसके बाद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने…
सरायपाली(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ शासन की गौधाम योजना के तहत जिला महासमुन्द के विकासखण्ड सरायपाली में पहला गौधाम स्थापित किया गया और इसका शुभारंभ किया गया। यह पहल गायों के संरक्षण, सेवा और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ शासन की गौधाम योजना में जिला कलेक्टर विनय कुमार लहंगे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित। शुभारंभ समारोह में महासमुन्द कलेक्टर श्री विनय कुमार लहंगे, पशु चिकित्सा विभाग जिला महासमुन्द की उप संचालक श्रीमती अंजना नायडू, एसडीएम सरायपाली महोदया अनुपमा आनंद, गौसेवा आयोग महासमुन्द जिला अध्यक्ष श्री नीलेश पटेल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान, भाजपा नेता श्री प्रकाश पटेल…
बसना(जीतयादव)।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए “विज्ञान का पिटारा” नामक नवाचारी गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में हो रही है, जिनके प्रयासों से पूरे छत्तीसगढ़ में विज्ञान को रुचिकर और गतिविधि आधारित तरीके से पढ़ाने की पहचान बनी है। नवाचारी विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में आयोजित गतिविधि। इस गतिविधि के तहत छात्रों को विषय से संबंधित खेल, प्रयोग, पहेलियाँ, पोस्टर, फ्लैशकार्ड, वर्कशीट और प्रायोगिक सामग्री के माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है। छात्रों को पिटारे से सामग्री निकालकर सवालों का जवाब देना…
