Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।प्राथमिक विद्यालय रेमड़ा के तीन मेधावी विद्यार्थियों का चयन नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है।चयनित विद्यार्थियों में प्रीति पटेल, स्नेहा यादव और रौनक प्रधान शामिल हैं। ग्रामीण परिवेश से आने वाले इन बच्चों ने कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता हासिल की है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद इनकी उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी प्रेरणा मानी जा रही है। नवोदय चयन परीक्षा में प्रीति, स्नेहा और रौनक ने हासिल की सफलता, ग्रामीण प्रतिभा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान।…
महासमुंद(जीतयादव) शालाओं में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभाकक्ष में समग्र शिक्षा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार ने की। बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के बीआरसीसी, बीआरपी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। लक्ष्य महासमुंद अभियान के तहत मॉनिटरिंग और गतिविधि शिक्षा आधारित शिक्षण पर दिए गए निर्देश। बैठक के दौरान सीईओ श्री नंदनवार ने प्रत्येक ब्लॉक में संकुल स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षकों की टीम गठित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार लाया जा सके।…
महासमुंद(जीतयादव)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर मातृ मृत्यु निगरानी एवं प्रतिक्रिया तथा शिशु मृत्यु अंकेक्षण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और बेहतर नर्सिंग केयर जरूरी : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाले मामलों की समय पर पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप किया जाए। साथ ही गर्भावस्था के दौरान और डिलीवरी के बाद भी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच,…
बसना(जीतयादव)। विकासखंड बसना के दूरस्थ अंचल में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के दो होनहार विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में प्रियांश साहू ने 100% अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। कक्षा पांचवीं के छात्र प्रियांश साहू ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महासमुंद जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा पांचवीं की छात्रा जयंती नेताम ने 98.25 प्रतिशत अंक के साथ जिले में 12वां स्थान प्राप्त किया। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों विद्यार्थियों ने अपनी…
बसना(जीतयादव)। प्राथमिक विद्यालय मोहगांव के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है कि विद्यालय के 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में भव्य और गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर मोक्ष कुमार प्रधान ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान उपस्थित रहे। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके…
बसना(जीतयादव)। कुरचुंडी की मां दुर्गा मछुआरा सहकारी समिति मर्यादित ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में एक सफल उदाहरण बनकर उभरी है। समिति के सदस्य उन्नत तकनीक और आधुनिक संसाधनों की मदद से मत्स्य पालन कर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।समिति में कुल 52 सदस्य हैं, जिनमें 15 महिलाएं और 37 पुरुष शामिल हैं। लगभग 85 हेक्टेयर जल क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से लगातार मत्स्य पालन किया जा रहा है। इससे समिति के सदस्य आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मां दुर्गा मछुआरा सहकारी समिति ने उन्नत तकनीक और गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज से बढ़ाया उत्पादन। मछुआरा समिति…
सरायपाली(जीतयादव)। हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरायपाली के गुरूजी ध्यान केंद्र में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न स्थानों से स्वयंसेवकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के साथ नगर भ्रमण करते हुए हिंदू नव वर्ष के महत्व का संदेश दिया। प्रभात फेरी, सभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता खीरसागर पटेल (जिला बौद्धिक प्रमुख) ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और हिंदू नव वर्ष के ऐतिहासिक एवं…
महासमुंद(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पिथौरा, पटेवा, खल्लारी, सरायपाली और तेंदुकोना थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध महुआ शराब, महुआ लाहन और शराब बनाने के उपकरण जब्त कई थाना क्षेत्रों में पुलिस की छापेमार कार्रवाई। पुलिस की टीम ने पिथौरा थाना क्षेत्र के जंघोरा और बरतुंगा, पटेवा के कोलपदर, खल्लारी के जोरातराई, सरायपाली के बारडोली तथा तेंदुकोना क्षेत्र के बुंदेली गांवों में छापेमारी की। इस दौरान…
महासमुंद(जीतयादव)। वाहन चेकिंग के दौरान पटेवा पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में नगदी रकम बरामद करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार के अंदर रखे बैग से 25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को एनएच-53 रोड स्थित ग्राम जोगिडीपा में थाना के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिथौरा की ओर से आ रही काले रंग की मारुति ग्रैंड विटारा कार (क्रमांक OD 15 AA 5080) को रोककर जांच की गई। पटेवा पुलिस ने कार से 25 लाख रुपये नकद, मोबाइल और…
सरायपाली(जीतयादव)।नेवता भोज का आयोजन प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत शासन के निर्देशानुसार बस्ती सरायपाली और महलपारा स्कूल में किया गया। बच्चों को पोषणयुक्त और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया। सरायपाली के बस्ती और महालपारा स्कूल में प्रथम जन्मदिवस पर नेवता भोज का आयोजन। शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में पदस्थ सहायक शिक्षक राजेश प्रधान तथा केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में पदस्थ शिक्षिका मल्लिका प्रधान ने अपनी पुत्री के प्रथम जन्मदिवस के अवसर पर यह विशेष नेवता भोज आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक…
