Author: Ashok Nishad

बसना(जीत यादव)।खंड बसना अंतर्गत मंडल बिंछिया के तत्वावधान में ग्राम परसकोल में भव्य हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करना, आपसी एकता को मजबूत करना तथा हिन्दू समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा। हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन में समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का संदेश दिया गया। सम्मेलन के प्रभारी श्री देवेन्द्र साहू जी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय जिला कार्यवाह महासमुंद श्री चन्द्रशेखर नाग जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।पीएम पोषण योजना अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में एक सराहनीय पहल के रूप में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी. सी. पटेल, बीआरसी श्री देवानंद नायक एवं संकुल समन्वयक श्री घनश्याम दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत नेवता भोज में बच्चों को मिला स्वादिष्ट और पौष्टिक भोज। इस विशेष अवसर पर शाला परिवार की रसोईया सुहावन बाई मानिकपुरी एवं उनके परिवार द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्नेहपूर्वक नेवता भोज कराया गया। छोटे बच्चों के प्रति लगाव और शाला को अपने परिवार मानते हुए उन्होंने…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष का शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं स्मरणीय रहा। विद्यालय के लगभग 90 छात्र-छात्राओं ने आचार्यों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यार्थियों ने लक्ष्मण मंदिर सिरपुर, कुंभ कल्प राजिम, त्रिवेणी संगम एवं पुरखौती मुक्तांगन का अवलोकन किया। सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण कर इतिहास व परंपरा को नजदीक से समझा। सिरपुर स्थित सातवीं शताब्दी में निर्मित लक्ष्मण मंदिर, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित है, वहां सरस्वती शिशु मंदिर बलौदा के विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय…

Read More

बसना(जीतयादव)।जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़ेकेल में वीजी राम-जी (VB-G-RAM-G) के तहत रोजगार दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें अधिक से अधिक लाभ दिलाना रहा। कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिली। VB-G-RAM-G योजना की जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष सिंह ठाकुर की उपस्थिति में ग्रामीणों को  दी गई। जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम अधिकारी (VB-G-RAM-G) प्रेमचंद बंजारे, ग्राम पंचायत कुड़ेकेल की सचिव गीतांजलि प्रधान, रोजगार…

Read More

बसना(जीतयादव)।करनापाली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई राष्ट्रव्यापी पहल “परीक्षा पे चर्चा 2026” का विद्यालय स्तर पर उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्त कर आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और बेहतर समय प्रबंधन की दिशा में प्रेरित करना रहा। परीक्षा पे चर्चा संदेश से विद्यार्थियों में बढ़ा आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच। संस्था प्रमुख श्री गिरधारी साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समझाने का एक प्रभावी माध्यम है कि परीक्षा जीवन का एक छोटा सा हिस्सा है, न कि पूरा जीवन। इस पहल के माध्यम से बच्चों में…

Read More

बसना(जीतयादव)।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल के छात्र डिमेश देवांगन ने कक्षा सातवीं वर्ग में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं छात्रा हेमिका देवांगन ने विकासखंड स्तर पर कक्षा सातवीं में द्वितीय स्थान हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में संस्कार आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और नैतिक मूल्यों का हुआ विकास। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, राष्ट्रवाद, प्राचीन ज्ञान और महान विरासतों से जोड़ना है। परीक्षा…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केंद्र समग्र शिक्षा सिंघोड़ा में संकुल स्तरीय TLM (Teaching Learning Material) मेला का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, डीएमसी महासमुंद श्री रेखराज शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी. पटेल तथा विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन का नेतृत्व संकुल प्रभारी डॉ. गेस मोती पटेल एवं संकुल समन्वयक श्री सच्चिदानंद भोई द्वारा किया गया। TLM मेले नवाचार और रचनात्मकता के साथ शिक्षकों ने दिखाया शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन। इस TLM मेले में संकुल केंद्र सिंघोड़ा के अंतर्गत आने वाले आठ प्राथमिक विद्यालय एवं दो उच्च प्राथमिक…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।ऑपरेशन निश्चय के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी के खिलाफ एक साथ तीन बड़ी सफलताएं मिली हैं। थाना सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा क्षेत्र में की गई इन कार्रवाइयों में कुल 132.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 66 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में इस्तेमाल की गई 6 चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। ANTF व महासमुंद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त। थाना सिंघोड़ा प्रकरणदिनांक 09/02/2026 को सोनपुर (ओडिशा) की ओर से आ रही…

Read More

सरायपाली(जीतयादव) संकुल केंद्र तोरेसिंहा में विकासखंड स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा मॉक टेस्ट का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी.सी. पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक एवं संकुल प्रभारी श्री आर.के. भोई के संयुक्त मार्गदर्शन में तथा संकुल समन्वयक श्री संजीत कुमार पात्रो के नेतृत्व में संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र के रूप में शासकीय कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोषगांव को चयनित किया गया था। प्रयास परीक्षा की तैयारी को परखने विद्यार्थियों को मिला सुनहरा अवसर। प्रयास मॉक टेस्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रयास परीक्षा…

Read More

सांकरा(जीतयादव)।थाना सांकरा पुलिस एवं ANTF की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम लोहराकोटा के जंगल क्षेत्र में नदी किनारे चल रहे महुआ शराब निर्माण के अड्डे पर छापा मारा। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर 07 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे की गई। ANTF व थाना सांकरा पुलिस की संयुक्त रेड, लोहराकोटा जंगल में पकड़ी गई अवैध महुआ शराब फैक्ट्री। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 21 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही शराब निर्माण…

Read More