Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)।मनकी में गोंडवाना गोंड महासभा एवं गोंड जनजातीय समाज द्वारा गोंडी धर्म-संस्कृति और परंपरागत प्रकृति पूजन के अंतर्गत एक प्रेरणादायक सामाजिक संकल्प लिया गया। समाज ने अपने आराध्यदेव भगवान बुढ़ादेव, ईशर गौरा एवं अन्य कुलदेवताओं के नाम प्रतिदिन दो मुट्ठी चावल और एक रुपया समाजहित में दान देने का निर्णय सर्वसम्मति से स्वीकार किया। गोंडी धर्म-संस्कृति के संरक्षण एवं समाज विकास हेतु गोंड समाज ने लिया सामूहिक सेवा और दान का संकल्प। इस अवसर पर गोंडी धर्म परंपरा के अनुसार ग्राम में विराजित प्रमुख देवताओं – बुढ़ादेव, आदिशक्ति माता, ठाकुरदेव, माता अन्नपूर्णा भातपोरसी दाई, ईसरदेव गौरा राजा, माता गौरी रानी,…
रायपुर(जीतयादव)। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 2026 के भव्य समापन समारोह में उस समय अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्वागत में हजारों स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों की मधुर आवाज़ और अनुशासित नृत्य ने पूरे आयोजन स्थल को भावनाओं से भर दिया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जनजातीय परंपरा और बस्तर पण्डुम की संस्कृति की दिखाई जीवंत झलक। हिंदी और हल्बी बोली में रचित इस गीत के माध्यम से बच्चों ने बस्तर की समृद्ध…
रायपुर(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ शासन की कन्या विवाह योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ सहभागिता करते हुए नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस भव्य आयोजन में प्रदेशभर से आए कुल 1316 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में ऐतिहासिक सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न। समारोह का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराना तथा सामाजिक दायित्वों में सरकार की सक्रिय भूमिका को मजबूत करना रहा।…
बसना(जीतयादव)।फाइलेरिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी से बचाव हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बरगांव में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत स्कूली बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जा रही है। फाइलेरिया मुक्त समाज की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की मजबूत पहल। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मितानिन श्रीमती सुशीला यादव एवं विनोदिनी नाग विद्यालय पहुंचीं और सभी छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया की दवा सेवन कराई। साथ ही…
सरायपाली(जीतयादव)।सामुदायिक सहभागिता की मिसाल बन चुकी शासकीय प्राथमिक शाला पोड़ापाली जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे की प्रेरणा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली श्री टी.सी. पटेल के मार्गदर्शन, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सरायपाली श्री देवानंद नायक के प्रोत्साहन, संकुल प्रभारी नवागढ़ श्री वैष्णव जी के उत्साहवर्धन, संकुल समन्वयक नवागढ़ श्री खिरोद्र सोनी जी के सतत सहयोग तथा संस्था प्रमुख श्री प्रताप नारायण दास के अथक प्रयासों से आज एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। सामुदायिक सहभागिता व जन-सहयोग से बदली सरकारी स्कूल की तस्वीर। 23 सितंबर 2023 को संस्था प्रमुख के रूप में पदस्थ हुए श्री प्रताप नारायण दास, जो…
सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केंद्र कन्या शाला सरायपाली में TLM मेला (Teaching Learning Material Fair) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस शैक्षणिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक एवं व्यवहारिक बनाना रहा। TLM मेला में शिक्षकों ने प्रदर्शित की नवाचारी शिक्षण सामग्री, बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाने पर जोर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य श्री दिलीप कुमार नायक रहे, जबकि निर्णायक के रूप में श्री उमेश कुमार सामंतराय (व्याख्याता) एवं श्रीमती सुलोचना नायक (व्याख्याता), शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली उपस्थित रहे। TLM मेले में संकुल केंद्र कन्या शाला के अंतर्गत आने वाले 6 शासकीय प्राथमिक विद्यालय…
सरायपाली(जीतयादव)।पझरापाली स्थित नागशक्ति बूढ़ादेव ठाना कांटा पठार में रविवार को आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला। गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति, छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ जिला इकाई महासमुंद एवं अखिल भारतीय गोंड समाज फुलझर राज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 9वां स्थापना दिवस एवं पंच बूढ़ादेव महापूजन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। नागशक्ति बूढ़ादेव ठाना कांटा पठार पझरापाली में आस्था का महासंगम उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब। सुबह से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक आयोजन देर रात तक चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सामाजिक एकता की कामना की।…
बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री अमन वर्मा के बसना विधानसभा प्रवास के दौरान ग्राम बल्दीडीह में युवाओं द्वारा भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का युवाओं ने फूल-मालाओं और नारों से किया अभिनंदन। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का साथियों ने पुष्पमालाओं से श्री वर्मा का स्वागत करते हुए संगठन के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें बधाई दी और जिले में संगठन को और अधिक…
बसना(जीतयादव)।नन्हे कदमों की मुस्कान और स्वस्थ भविष्य की उम्मीद के साथ शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में फाइलेरिया बचाव जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन द्वारा चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक विद्यालय के बच्चों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई और बीमारी से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। फाइलेरिया बचाव जागरूकता के बारे में मितानिन व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सरल भाषा में समझाया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सक्रिय सहयोग रहा। मितानिन श्रीमती निर्मला देवी कैवर्त, कंचन बाई कैवर्त तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा कैवर्त…
बसना(जीतयादव)।कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान को असम विधानसभा चुनाव में एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें असम के सिलचर (कछार) जिले की उदारबंद विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उनके लिए बल्कि उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों के लिए भी गर्व का विषय बन गई है। दिल्ली में आयोजित चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रभारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में…
