Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)।शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बंसुला में 14 फरवरी शनिवार को संकुल स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) शिक्षा अधिगम सामग्री प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण सामग्री तैयार कर कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाना था। “TLM मेले में शिक्षकों का रचनात्मक प्रदर्शन” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच नवीन साहू, संकुल प्राचार्य खिरोद मलिक, कुड़ेकेल के प्रधान पाठक सुशील सिन्हा , संकुल समन्वयक गोवर्धन डड़सेना एवं कस्तूरबा विद्यालय से गीतांजलि नाग उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से किया…

Read More

बसना(जीतयादव)।विकासखंड बसना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व में 15वीं बार नेवता भोज का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम पोषण योजना के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता का एक सराहनीय उदाहरण बना। ललितपुर विद्यालय में नेवता भोज कार्यक्रम बनी सामुदायिक सहभागिता की  मिसाल। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिजेंद्र कुर्रे (संकुल समन्वयक जमदरहा), अध्यक्ष नेहरूलाल साहू एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष,…

Read More

बसना(जीतयादव)। पीएम श्री सेजेस बसना के प्राथमिक विभाग में 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्य सुश्री गिरिजा साहू के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पालकों की उपस्थिति से कार्यक्रम पारिवारिक एवं भावनात्मक स्वरूप में परिवर्तित हो गया। मातृ-पितृ दिवस में छात्रों ने गीत, नाटक और कविताओं से माता-पिता के प्रति व्यक्त की श्रद्धा। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई। स्वागत…

Read More

बसना(जीतयादव)। छान्दनपुर की पावन धरा पर परम पिता परमेश्वर एवं पूर्वजों की कृपा से श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय संगीतमय धार्मिक कार्यक्रम 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और वैराग्य की अमृतधारा का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। श्रीमद्भागवत महापुराण वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचिका दीदी दिव्यांशी जी करेंगी सात दिवसीय संगीतमय कथा वाचन इस पावन अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से ख्याति प्राप्त कथावाचिका परम पूज्य दीदी दिव्यांशी जी अपने मधुर एवं ओजस्वी वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय वाचन करेंगी। ये कार्यक्रम…

Read More

बसना(जीतयादव)।14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सुरक्षा बलों पर हुआ आत्मघाती हमला देश के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है। इस भीषण आतंकी हमले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। विस्फोटक से भरी एक गाड़ी द्वारा सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाया गया था, जिससे पूरा देश स्तब्ध रह गया था। यह घटना आज भी देशवासियों के मन में गहरी पीड़ा और आक्रोश की याद ताजा कर देती है। पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों के बलिदान को याद कर दो मिनट का मौन, युवाओं…

Read More

बसना(जीतयादव)।14 फरवरी को शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में मातृत्व-पितृत्व दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से की गई, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और सकारात्मकता का भाव बना रहा। पूजा के पश्चात विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मातृत्व-पितृत्व दिवस में विद्यार्थियों ने माताओं का किया पूजन। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी माताओं का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और गर्व स्पष्ट दिखाई दे रहा था। माताओं ने भी बच्चों को आशीष देते हुए…

Read More

बसना(जीतयादव)।जिले में एक नाबालिग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक 14 दिनों तक लापता रहा, जिसके बाद 12 फरवरी को उसका शव जमनीडीह गांव के जंगल में मिला। मृतक की पहचान बलौदाबाजार जिले के ग्राम सर्वा निवासी उद्रेश वर्मा (17 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और दोस्तों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जमनीडीह गांव में मिला शव, वायरल ऑडियो में युवक डरा-सहमा मदद मांगता सुनाई दिया। जानकारी के अनुसार, उद्रेश 29 जनवरी को अपने दोस्तों के…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं रचनात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) मेला प्रतियोगिता में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी ने संकुल से लेकर विकासखंड स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। TLM मेला में 3D वर्किंग मॉडल से मानव नेत्र की संरचना को किया आकर्षक तरीके से प्रस्तुत। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में आयोजित संकुल स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचारी दृष्टिकोण का परिचय दिया। इस उपलब्धि के आधार पर विद्यालय को विकासखंड स्तर पर प्रतिनिधित्व का अवसर…

Read More

सांकरा(जीतयादव)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सांकरा सेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज ‘द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी’ का भव्य और गरिमामय शुभारंभ किया गया। इस आध्यात्मिक प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को देश के सुप्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एक ही स्थान पर कराने की अनूठी पहल की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर 7 दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर का भी आयोजन। महाशिवरात्रि पर झांकी में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकाल, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, घृष्णेश्वर सहित सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक और जीवंत प्रतिकृतियां सजाई गई हैं। प्रत्येक ज्योतिर्लिंग के साथ उसकी महिमा, पौराणिक कथा और आध्यात्मिक…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिले भर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त की गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 133 लीटर महुआ शराब जब्त की। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में ग्राम लभरा कला क्षेत्र से अवैध रूप से हाथ भट्ठी से महुआ शराब बनाने में संलिप्त छह…

Read More