Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला इकाई महासमुंद की महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ पत्रकार दिलीप गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले एवं संभाग के पत्रकारों की बड़ी उपस्थिति रही। पत्रकार कल्याण महासंघ ने 29 अप्रैल को चौथे स्थापना दिवस मनाने पर बनी सहमति। बैठक में पत्रकारों के हित संवर्धन, सुरक्षा, संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान आगामी 29 अप्रैल को पत्रकार कल्याण महासंघ का चौथा स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही इस अवसर पर…
महासमुंद(जीतयादव)।तुमगांव पुलिस ने जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त की है। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जुआ में छापेमारी, 32 हजार से अधिक नकद, 5 मोबाइल और 3 मोटरसाइकिल जब्त। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 फरवरी 2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अमावस, कानून बाहरा खार, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही…
बसना(जीतयादव)। अपराध रोकथाम एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम जिले के अलग-अलग विद्यालयों एवं ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर बच्चों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक कर रही है। जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मोबाइल लत, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक…
सरायपाली(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ प्रदेश गांड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 के तत्वावधान में महाशिवरात्रि एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण, सरायपाली में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष श्री रामलाल चौहान ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरायपाली विधानसभा विधायक श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद, सेवानिवृत्त कलेक्टर श्री के.एल. चौहान एवं श्री पुनीतराम चौहान मंचासीन रहे। महाशिवरात्रि अवसर पर गांड़ा समाज का भव्य समारोह, नए पदाधिकारियों ने समाज सेवा की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के पूजन…
बसना(जीतयादव)।जिले में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण एवं नशे के कारोबार पर रोक लगाने हेतु महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। ANTF एवं थाना सांकरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सागुनढाप कोड़ाडीपा के सौरखार क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बनाने वालों पर छापामार कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, सांकरा पुलिस व ANTF की छापेमारी से मचा हड़कंप। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम सागुनढाप-कोड़ाडीपा के सौरखार के पास चोरी-छिपे कच्ची महुआ शराब बनाने का कार्य किया जा रहा है। सूचना के आधार पर दिनांक…
बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला बिलखंड में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।उनके साथ विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल, ग्राम पंचायत बिलखंड के सरपंच भानु प्रताप पटेल, उपसरपंच फगुलाल बरिहा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, बीआरसी अनिल सिंह साव, समन्वयक, शाला के प्रधान पाठक विजय कुमार धृतलहरे, सहायक शिक्षक शांभुसिंह पारेश्वर, एसएमसी अध्यक्ष अभ्यास भोई, उपाध्यक्ष कुंजराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। “वार्षिक उत्सव बिलखंड में पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दो मिनट…
बसना(जीतयादव)। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में बाल विज्ञान परिषद् के तत्वावधान में विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पुस्तक ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण से जोड़ना रहा, जिससे वे विज्ञान को सरल एवं रोचक तरीके से समझ सकें। “गतिविधि आधारित शिक्षण से विज्ञान बना आसान और रोचक” बाल विज्ञान परिषद् के संयोजक एवं विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव द्वारा खेल-खेल में और गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान विषय का अध्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की…
सरायपाली(जीतयादव)।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत दिनांक 13 फरवरी 2026 को शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में विकासखंड स्तरीय TLM (Teaching Learning Material) मेला का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित एवं विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ाना, नवाचार को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों द्वारा तैयार की गई शैक्षणिक सामग्री को साझा मंच प्रदान करना रहा। “TLM मेला में कबाड़ से जुगाड़ आधारित नवाचारी शिक्षण सामग्री का हुआ प्रदर्शन” कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। सरस्वती वंदना का सामूहिक गायन श्री डिंगरदास…
बसना(जीतयादव)।शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बंसुला में 14 फरवरी शनिवार को संकुल स्तरीय टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) शिक्षा अधिगम सामग्री प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण सामग्री तैयार कर कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाना था। “TLM मेले में शिक्षकों का रचनात्मक प्रदर्शन” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच नवीन साहू, संकुल प्राचार्य खिरोद मलिक, कुड़ेकेल के प्रधान पाठक सुशील सिन्हा , संकुल समन्वयक गोवर्धन डड़सेना एवं कस्तूरबा विद्यालय से गीतांजलि नाग उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से किया…
बसना(जीतयादव)।विकासखंड बसना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा में प्रधान पाठक गफ्फार खान के नेतृत्व में 15वीं बार नेवता भोज का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पीएम पोषण योजना के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता का एक सराहनीय उदाहरण बना। ललितपुर विद्यालय में नेवता भोज कार्यक्रम बनी सामुदायिक सहभागिता की मिसाल। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिजेंद्र कुर्रे (संकुल समन्वयक जमदरहा), अध्यक्ष नेहरूलाल साहू एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात प्रधान पाठक गफ्फार खान द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष,…
