Author: Ashok Nishad

बसना(जीतयादव)।संकुल केन्द्र बसना ‘अ’ में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने तथा शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से TLM (Teaching Learning Material) मेला का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न शिक्षण सामग्रियों का प्रदर्शन किया, जिससे बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सके। TLM मेले का बीईओ बद्री विशाल जोल्हे सहित अधिकारियों ने किया अवलोकन, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिया जोर। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास खंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, बीआरसीसी अनिल साल, समन्वयक…

Read More

बसना(जीतयादव)।संकुल स्तरीय शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संकुल केन्द्र बसना में TLM (Teaching Learning Material) मेले का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में नवाचारपूर्ण शिक्षण सामग्री को प्रोत्साहित करना, शिक्षण विधियों का आदान-प्रदान करना तथा विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधान पाठक एवं शिक्षक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। शिक्षकों ने नवाचारपूर्ण TLM से प्रस्तुत किए प्रभावी शिक्षण मॉडल। कार्यक्रम का अवलोकन अनिल सिंह साव (बीआरसीसी समन्वयक) एवं त्रिकांत बाग द्वारा किया गया। दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों द्वारा तैयार…

Read More

बसना(जीतयादव)।संकुल केन्द्र बड़ेटेमरी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला/पूर्व माध्यमिक शाला बड़ेटेमरी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशेष न्यौता भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन से विद्यालय के विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बड़ेटेमरी में न्यौता भोज का आयोजन, नायक परिवार की पहल से बच्चों को मिला पूरक पोषण। नायक परिवार की पहल से बच्चों को मिला पूरक पोषण, शाला परिवार ने जताया आभारकार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक अनिल सिंह साव, एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर, संकुल नोडल प्राचार्य हरेकृष्ण बेहरा तथा संकुल समन्वयक वारिश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न…

Read More

बसना(जीतयादव)।जिले में मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के तहत 18 फरवरी को महासमुंद कलेक्टर कार्यालय का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। दोपहर 1 बजे प्रस्तावित इस कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और मजदूरों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत कांग्रेस का ऐलान, महासमुंद में दोपहर 1 बजे होगा प्रदर्शन। जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार…

Read More

सांकरा(जीतयादव)।शासकीय शराब दुकान सांकरा में खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर मैनेजर को धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नकली पिस्टल दिखाकर शराब दुकान के मैनेजर से जबरन सुविधा लेने की कोशिश की थी।जब एक युवक हिमांशु साहू शराब दुकान पहुंचा और मैनेजर नेपाल से बीयर खरीदते हुए उसे पेपर में लपेटकर देने को कहा। शराब दुकान में मैनेजर को डराकर खुद को पुलिस बताने की कोशिश, नकली लाईटर पिस्टल के साथ आरोपी पकड़ा गया। मैनेजर द्वारा पेपर नहीं होने की बात कहने पर युवक ने अचानक अपने पास रखा पिस्टल निकालकर दिखाया…

Read More

बसना(जीतयादव)।मॉडर्न पब्लिक स्कूल बसना में देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं शैक्षणिक सहभागिता से परिपूर्ण एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों, प्रेरणादायक नारों और सांस्कृतिक सज्जा से सुसज्जित नजर आया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे वातावरण को उत्साह और भावनाओं से भर दिया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ मातृ-पितृ पूजन दिवस में दिखा संस्कार और भावनाओं का संगम। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे विशेष प्रार्थना सभा “एक सुबह शहीदों के नाम” से हुई, जो पुलवामा आतंकी हमले के अमर शहीदों को…

Read More

बसना(जीतयादव)।संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत समग्र शिक्षा के तहत सोमवार को संकुल स्तरीय TLM (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में संकुल केंद्र जमदरहा के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया, वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। TLM में मेले पठन सहायक सामग्री की आकर्षक प्रदर्शनी। TLM मेले कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों द्वारा कक्षा अध्यापन में उपयोग की जाने वाली पठन सहायक सामग्री को प्रदर्शित करना तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक और प्रभावी बनाना रहा। मेले में शिक्षकों ने गणित, हिंदी, अंग्रेजी, पर्यावरण, विज्ञान और सामाजिक…

Read More

बसना (रूपानंद साव)।होली पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने धान बेचने वाले किसानों को अंतर राशि (बोनस) का एकमुश्त भुगतान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत प्रदेश के लगभग 25 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में करीब 10 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। होली से पहले 25 लाख किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर होगी बोनस राशि। यह भुगतान राज्य सरकार की “कृषक उन्नति योजना” के अंतर्गत किया जा रहा है। योजना के…

Read More

बसना(जीतयादव)।जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने टेक्सटाइल और कपास उद्योग को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यह विषय देश के करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़ा हुआ है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। टेक्सटाइल और कपास पर उद्योग और श्रमिक हित में स्पष्ट नीति व जानकारी सार्वजनिक करने की अपील। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इस क्षेत्र से किसान, कपास उत्पादक, बुनकर,…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा आज सोमवार 16 फरवरी को बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। उनके इस दौरे को क्षेत्रीय विकास और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सुबह 8 बजे रायपुर से प्रस्थान कर बसना विधानसभा के दुर्गापाली पहुंचेंगे। यहां वे मुख्यमंत्री द्वारा रोपित सिंदूर पार्क का निरीक्षण करेंगे। पुरन्दर मिश्रा  दुर्गापाली में सिंदूर पार्क का निरीक्षण करेंगे, सागरपाली में शोक सभा में शामिल होंगे। इस दौरान पार्क की वर्तमान स्थिति, रख-रखाव और विकास कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की…

Read More