Author: Ashok Nishad

रायपुर(जीतयादव)।महानदी भवन में  एक प्रेरणादायी क्षण देखने को मिला, जब मुंगेली की बेटी सुश्री सुप्रिया सिंह(CDS) से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दी गई। सुप्रिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। CDS परीक्षा में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर मुंगेली की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) में ऑल इंडिया चौथी रैंक प्राप्त करना उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित होना किसी भी युवा के…

Read More

रायपुर(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 30 नव-नियुक्त खनिज निरीक्षकों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित समारोह में दी शुभकामनाएं, खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता पर दिया जोर। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में खनन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नव-नियुक्त खनिज निरीक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी,…

Read More

बसना(जीतयादव)।भठोरी में विकसित भारत – रोजगार व आजीविका मिशन (ग्रामीण) “VB-G RAM G” योजना को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत बसना भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने गांव पहुंचकर मजदूरों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। “VB-G RAM G” के तहत मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन रोजगार का लाभ, गांव में ही मिलेगा काम। यह जनजागरूकता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल के अंतर्गत चलाया जा रहा है। कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत…

Read More

बसना(जीतयादव)। बसना थाना क्षेत्र में पत्रकारों के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने पहले बसना थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर सामूहिक रूप से महासमुंद स्थित पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकारों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन। जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो और पोस्ट में पत्रकारों के लिए अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग…

Read More

बलौदाबाजार(जीतयादव)बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने “समाधान अभियान” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 417 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 63 लाख रुपये बताई जा रही है। विभिन्न कंपनियों के ये मोबाइल जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर ट्रेस कर रिकवर किए गए। तकनीकी ट्रैकिंग से कई जिलों व राज्यों से मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए फोन। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, अंबिकापुर सहित कई जिलों से बरामद किए। इसके अलावा अभियान के दौरान महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश…

Read More

बसना(जीतयादव)।पिछले दो महीनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे डी.एड. अभ्यर्थियों पर देर शाम पुलिस बल प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल रायपुर में रखा गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। डी.एड. अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर सेंट्रल जेल रायपुर भेजे गए प्रदर्शनकारी, विपक्ष ने बताया दमनकारी कदम। जानकारी के अनुसार, डी.एड. अभ्यर्थी रोजगार और नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत थे। देर शाम पुलिस द्वारा…

Read More

बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) महिला मोर्चा मंडल पिरदा की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत की गई। यह घोषणा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार की गई। जिला अध्यक्ष माननीय येत राम साहू जी की अनुमति तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माननीय स्मिता हितेश चंद्राकर जी की अनुशंसा पर गठन को अंतिम रूप दिया गया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुआ गठन, बसना विधायक डॉ. श्री संपत अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं। पिरदा मंडल अध्यक्ष माननीय अभिमन्यु प्रधान जी के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा मंडल पिरदा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)लहरौद स्थित कर्मचारी कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई एक बड़ी चोरी ने पूरे इलाके को दहला दिया। अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता बुधवार शाम तब चला, जब परिवार के सदस्य घर लौटे और मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया। लगातार चोरी से कॉलोनी में भय और आक्रोश का माहौल। कर्मचारी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर नायक अपनी पत्नी के साथ गुजरात तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। उनकी पुत्री प्रेमलता नायक खाटूश्याम दर्शन के लिए…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल के जन्मदिन के अवसर पर विशेष न्योता भोज  का आयोजन पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसी देवानंद नायक एवं संकुल समन्वयक घनश्याम दास के मार्गदर्शन में  किया गया। पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को परोसा गया विशेष न्योता भोज। प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने अपने जन्मदिन को बच्चों के साथ साझा करते हुए विद्यालय को परिवार की तरह मानकर इस आयोजन की पहल की। छोटे बच्चों के प्रति लगाव और अपनत्व की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, महासमुंद द्वारा आयोजित “जिला स्तरीय कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यशाला 2026” का उद्देश्य शिक्षा में नवाचार, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित शिक्षक, विद्यार्थी एवं एसएमसी/एसएमडीसी प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यशाला में नवाचार, नियमित उपस्थिति और सामुदायिक सहभागिता को मिला प्रोत्साहन। कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यशाला के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से एक-एक उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक का चयन कर सम्मानित किया गया। विकासखंड सरायपाली से श्री ओमप्रकाश साव (शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा) को उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित किया…

Read More