Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सुशासन और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के कारण विद्यार्थियों…
सरायपाली(जीतयादव)।बलौदा थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।मामले की शुरुआत तब हुई जब ग्राम पालीडीह निवासी सनमत बारीक ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 फरवरी 2026 की रात उन्होंने अपना आयशर ट्रैक्टर (क्रमांक CG06 E 3610) और ट्रॉली काम के बाद बाड़े में खड़ा किया था। कोटद्वारी जंगल में छिपाकर रखी गई थी चोरी की ट्रैक्टर और ट्रॉली। अगले दिन सुबह जब वे वहां पहुंचे तो…
महासमुंद(जीतयादव)।महासमुंद पुलिस ने विशेष अभियान के तहत आर्म्स एक्ट के दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस द्वारा दर्ज अपराध क्रमांक 85/2026 एवं 86/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में यह कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के दौरान पकड़े गए युवक, आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक संजय कानन गार्डन के सामने तथा दूसरा भलेसर रोड क्षेत्र में हाथ में धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके…
सरायपाली(जीतयादव)।सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सोलर प्लांट जंगलबेड़ा के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव तथा बसना के पूर्व विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह शामिल हुए और ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। सोलर परियोजना को लेकर बढ़ा विवाद, जल-जंगल-जमीन की रक्षा हेतु ग्रामीणों का प्रदर्शन तेज। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, युवा और किसान उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सोलर प्लांट निर्माण से उनकी कृषि भूमि, जल स्रोत और…
बसना(जीतयादव) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंडल पिरदा (जिला महासमुंद) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां भाजपा मंडल पिरदा अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गईं। नई कार्यकारिणी के गठन से मंडल पिरदा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे। अभिमन्यु प्रधान के नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल संगठन का विस्तार किया गया। घोषित सूची के अनुसार श्री सुरेश कुमार नायक…
महासमुंद(जीतयादव)।ANTF और पटेवा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.500 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 12 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नीले रंग की TVS Jupiter (क्रमांक CG 04 QV 1435) से सरायपाली से रायपुर की ओर गांजा ले जाया जा रहा है। एनएच-53 पर नाकाबंदी के दौरान जोगीडीपा के पास ANTF व पुलिस ने स्कूटी से गांजा बरामद। ANTF व पुलिस ने सूचना के आधार पर एनएच-53 मुख्य मार्ग पर ग्राम जोगीडीपा के…
बसना(जीतयादव)।पिपरौद एवं कंचनपुर वन कक्ष क्रमांक 287 क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई वर्षों से जिला कलेक्टर, फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। पिथौरा वन क्षेत्र की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, वर्षों बाद भी नहीं हुआ निर्माण। ग्रामीणों के अनुसार खराब मार्ग के कारण शासकीय एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाती। अचानक तबीयत खराब होने या गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी के समय घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे…
बसना(जीतयादव) पुलिस ने बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सायबर ठगी और अवैध लेन-देन के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने धुमाभांठा निवासी सालिकराम यादव को झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता और मोबाइल सिम प्राप्त किया और उसी खाते के माध्यम से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन किया। ग्रामीणों को झांसा देकर बैंक खाते खुलवाए, सायबर फ्रॉड के लिए किया गया इस्तेमाल। शिकायत के अनुसार, गांव के ही नरेश राणा (पिता दिलीप राणा) ने व्यावसायिक कार्य का बहाना बनाकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बसना शाखा में खाता खुलवाया। इसके बाद कन्हैया…
बसना(जीतयादव)।सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वाटिका में “शिशु नगरी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती विनीता अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी अग्रवाल रहीं। समारोह का शुभारंभ देव प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, दीप मंत्र और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। शिशु संस्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह, 115 अभिभावकों की रही सहभागिता। विद्यालय के समन्वयक श्री रमेश कर ने शिशु वाटिका के 12 आयामों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष बल दिया जाता है। मुख्य अतिथि…
बसना(जीतयादव)।महासमुंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने अपने जनसेवा कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि जनादेश का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और विकास का संकल्प उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल को पूरी तरह जनसेवा को समर्पित बताते हुए क्षेत्रवासियों के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में जनसेवा से विकास कार्यों को मिली गति, जनता के विश्वास को बताया सबसे बड़ी…
