Author: Ashok Nishad

सरायपाली(जीतयादव)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 137 किलोग्राम गांजा जब्त कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक एंड-टू-एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के निर्देशों के तहत की गई। ANTF व सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 137 किलो गांजा जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार। ANTF व पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से दो वाहनों में गांजा लाकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में पी एम पोषण योजना के तहत एक नेवता भोज  का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसीसी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक घनश्याम दास के मार्गदर्शन में बनिता मसीह द्वारा विद्यालय में “नेवता भोज” का आयोजन किया गया। पीएम पोषण योजना के तहत बिजातीपाली स्कूल में नेवता भोज आयोजित। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ आत्मीय संबंध स्थापित करना और विद्यालय को परिवार जैसा वातावरण प्रदान करना रहा। बनिता मसीह ने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों, शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्नेहपूर्वक…

Read More

बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में कक्षा पाँचवीं की आगामी केन्द्रीकृत परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति (एस.एम.सी.) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी को सुदृढ़ बनाना तथा अभिभावकों और समिति सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कक्षा पाँचवीं की परीक्षा की तैयारी को विशेष जोर, नियमित अभ्यास और गणित पर दिया गया महत्व। बैठक के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, नियमित अध्ययन, गृह अभ्यास एवं परीक्षा की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने इस बात पर बल दिया कि अभिभावक घर पर बच्चों…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।राजीव भवन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरायपाली विधानसभा की विधायक चातुरी नंद सहित प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक शामिल हुए।बैठक के दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से आगामी बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने की रणनीति तैयार की गई। राजीव भवन डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। विधायकों ने महंगाई, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार,…

Read More

रायपुर(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹1.72 लाख करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया है, जिसमें समावेशी विकास, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण को केंद्र में रखा गया है। यह बजट ‘संकल्प’ थीम पर आधारित है और इसे प्रदेश को विकसित होने की दिशा में मजबूत कदम बताया जा रहा है। ‘संकल्प’ बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रा और समावेशी विकास को मिला प्राथमिक स्थान। बजट का उद्देश्य आर्थिक गति को बनाए रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देना है। इसके साथ ही कमजोर वर्गों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान…

Read More

बसना(जीतयादव)।बसना स्थित हरि लक्ष्मी विप्र भवन में श्री परशुराम युवा वाहिनी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों और नवयुवक साथियों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। सर्वसम्मति से श्री परशुराम युवा वाहिनी का नियुक्ति किया गया, ब्राह्मण समाज की एकजुटता और युवा विस्तार का लिया संकल्प। सर्वसम्मति से भूपेंद्र कुमार शर्मा को विकासखंड बसना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि सुजीत दास को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर चंदन मिश्रा,…

Read More

बसना(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि यह बजट आम जनता, किसानों और युवाओं की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, लेकिन इसमें ग्रामीण क्षेत्रों और गरीब परिवारों के लिए ठोस राहत के प्रावधान अपेक्षाकृत कम दिखाई देते हैं। आम जनता, किसानों और युवाओं की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा बजट। मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि बजट में विभिन्न योजनाओं की घोषणाएं की गई…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)। जिला गरियाबंद के कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में इक्कीसवां वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर महाविद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में मुख्य अतिथि के रूप में रूपकुमारी चौधरी की गरिमामय उपस्थिति। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)। ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित सामाजिक भवन परिसर की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में समाज के पदाधिकारियों ने एसडीएम पिथौरा को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ब्राह्मण समाज की भवन परिसर की बाउंड्री तोड़ने का आरोप, तत्काल कार्रवाई की मांग। ज्ञापन में बताया गया है कि श्रीमती कलिन्द्री साहू पति लालु साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा ब्राह्मण समाज की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने परिसर में लगाए गए तार एवं पिलर युक्त बाउंड्री वॉल…

Read More

बसना(जीतयादव)।ग्राम पंचायत कायतपाली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के सामने बना अधूरा और जर्जर भवन इन दिनों स्कूली बच्चों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बन गया है। कभी यह स्थान गांव का प्रमुख खेल मैदान हुआ करता था, जहां बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होती थीं और रथ यात्रा सहित कई धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होते थे। प्राथमिक शाला के सामने अधूरा निर्माण बना कचरा स्थल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल। ग्रामीणों के अनुसार यह भवन राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत स्वर्गीय रोहित तांडी द्वारा निर्माणाधीन कराया गया था, लेकिन भवन चौखट स्तर पर ही अधूरा छोड़…

Read More