Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सरायपाली(जीतयादव)।विकासखण्ड स्तर पर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की छात्रवृत्ति संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा छात्रवृत्ति आवेदन और वितरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करना रहा। बैठक में छात्रवृत्ति आवेदन की प्रगति की समीक्षा, समय-सीमा में ऑनलाइन प्रविष्टि करने के दिए निर्देश। बैठक की अध्यक्षता विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने की, जबकि सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने प्राचार्यों को छात्रवृत्ति से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत…
बसना(जीतयादव)। जिले में इस वर्ष रंगों का पर्व होली 4 मार्च 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जबकि 3 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जाएगा। इसे लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।पंचांग के अनुसार 3 मार्च की शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। विभिन्न मोहल्लों और गांवों में होलिका दहन स्थल तैयार किए जा रहे हैं। लोग लकड़ी और पूजन सामग्री एकत्र कर परंपरागत विधि से होलिका पूजन की तैयारी कर रहे हैं। जिलेभर में शुरू हुई होली की तैयारियां, परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा रंगों का त्योहार। होलिका दहन…
बिलासपुर(जीतयादव)। होली से पहले राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए धान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किया। मुखयमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में शामिल होकर 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। बिल्हा में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बटन दबाकर राशि सीधे किसानों के खातों में की अंतरित। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की।…
बसना(जीतयादव)।असम प्रवास से लौटने के बाद जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे हैं। उनके सक्रिय दौरे से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और लोग इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता से जोड़कर देख रहे हैं। मोक्ष कुमार प्रधान सुखीपाली, धरमपुर, हबेकांटा और जीराडाबरी के कार्यक्रमों में शामिल होकर दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम सुखीपाली में जनपद सदस्य की माताजी के दसगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद ग्राम धरमपुर में स्वर्गीय साव जी के दस कर्म कार्यक्रम में शामिल…
बसना(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बागबाहरा, तेंदुकोना, सांकरा, सरायपाली, बसना, पटेवा और कोमाखान क्षेत्र में संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की गई। 20 से अधिक ठिकानों पर दबिश, 233 लीटर महुआ शराब जब्त; 7 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई। पुलिस टीमों ने 20 से अधिक ठिकानों पर दबिश देकर ग्राम हरनादादर, सवित्रिपुर, बुंदेली, बालसी, खुसरुपाली, तोषगांव, पचरी और मानपुर सहित विभिन्न गांवों से अवैध महुआ शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान 233 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब…
बसना(जीतयादव)।संकुल केंद्र जमदरहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन संकुल समन्वयक डिजेंद्र कुर्रे की स्वप्रेरणा से संपन्न हुआ। विद्यालय में यह लगातार 18वीं बार नेवता भोज का आयोजन रहा, जिससे विद्यार्थियों और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। चावल-दाल-अंडा सब्जी के साथ विद्यार्थियों को परोसा गया पौष्टिक नेवता भोज। कार्यक्रम बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्रीविशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर तथा संकुल नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के छायाचित्र पर पुष्प…
बसना(रूपानंद साव)। बसना शहर से गांवों को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनी कई सड़कों की हालत इन दिनों खराब हो चुकी है। परसकोल चौक से बरोली-आमापाली-कुदारीबाहरा मार्ग तथा गढ़फूलझर से सालहेझरिया (ओडिशा) पहुंच मार्ग पर साइड सोल्डर उखड़ जाने और सड़क किनारे धंसाव होने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर धंसा साइड सोल्डर, परसकोल–बरोली व गढ़फूलझर मार्ग पर बढ़ा हादसों का खतरा। ग्रामीणों के अनुसार डामर सड़क के किनारे बने मुरुम सोल्डर कई जगहों पर नीचे बैठ चुके हैं। इसके अलावा सड़क किनारे उगी कंटीली…
बसना(जीतयादव)। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में विशेष “आकाश दर्शन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा बसना के तत्वावधान में यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर के मार्गदर्शन तथा सेजेस बसना के भौतिकी व्याख्याता अजय कुमार भोई और विज्ञान शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अरेकेल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर ‘आकाश दर्शन’ का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को टेलिस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, उसके क्रेटर,…
बागबाहरा(जीतयादव)। 1 मार्च (रविवार) को सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा में प्रस्तावित “युवा संगम कार्यक्रम (युवा हिंदू सम्मेलन)” की तैयारी को लेकर क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल बागबाहरा के कार्यकर्ताओं द्वारा युवाओं के बीच पहुंचकर राष्ट्रहित और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर चर्चा की जा रही है। सरस्वती शिशु मंदिर बागबाहरा में हिंदू सम्मेलन का होगा आयोजन, संस्थानों में युवाओं को किया गया आमंत्रित। कार्यक्रम की तैयारियों के तहत हाल ही में गोविंदा सर कोचिंग इंस्टिट्यूट, फलेश चक्रधारी सर कोचिंग इंस्टिट्यूट, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बागबाहरा तथा प्राइवेट आईटीआई बागबाहरा में…
महासमुंद(जीतयादव)। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बागबाहरा, तेंदूकोना और सांकरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कई स्थानों पर दबिश देकर 132 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 44 हजार रुपये आंकी गई है। बागबाहरा, तेंदूकोना और सांकरा में छापेमारी; 150 किलो महुआ लाहन नष्ट, आबकारी एक्ट में कार्रवाई जारी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की है। साथ ही लगभग 150 किलो…
