Author: Ashok Nishad

महासमुंद(जीतयादव)।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सक्रिय कार्यकर्ता कमलेश डड़सेना को भाजयुमो जिला महासमुंद की कार्यकारिणी में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सपोस निवासी युवा कार्यकर्ता को भाजयुमो जिला मंत्री की मिली जिम्मेदारी। पिथौरा क्षेत्र के ग्राम सपोस निवासी कमलेश डड़सेना लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पार्टी संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। कमलेश डड़सेना ने इससे पहले भी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस ने शहर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई 8 मार्च 2026 से प्रारंभ की गई है, जिसमें शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों के माध्यम से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान की जा रही है। बिना हेलमेट पहले दिन 73 रिपीट ऑफेंडर्स पर कटा चालान, 12 मार्च से कैमरे में कैद सभी उल्लंघनकर्ताओं पर होगी कार्रवाई। पुलिस के अनुसार अभियान के पहले दिन ही 73 रिपीट ऑफेंडर्स के खिलाफ…

Read More

बागबाहरा(जीतयादव)।संकुल टेमरी (अ) में शासकीय विद्यालयों के समग्र विकास और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए संकुल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्राचार्य मदन पटेल और संकुल समन्वयक राधेश्याम निराला के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानपाठक और शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में छात्रवृत्ति, अपार आईडी निर्माण और केंद्रीकृत परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करना था। इस दौरान सबसे पहले छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों…

Read More

सरायपाली(जीतयादव)।संकुल केदुवां में पदस्थ शिक्षकों के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साराडीह बैराज में आयोजित किया गया, जिसमें संकुल परिवार के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। साराडीह बैराज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने पुष्पमाला, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान। यह विदाई समारोह शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिसेकेला के दुर्योधन पटेल के सेवानिवृत्त होने तथा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला केदुवां के मोतीलाल पटेल के स्थानांतरण होकर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मोहदा जाने के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।कंचनपुर क्षेत्र में इन दिनों लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण और किसान काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वर्ष 2024 में बिजली सब स्टेशन स्थापित किया गया था, जिससे उम्मीद थी कि क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन स्थिति पहले से भी खराब हो गई है। सब स्टेशन बनने के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी – राजेश साव। ग्रामीणों के अनुसार सब स्टेशन बनने से पहले गांव में बिजली की आपूर्ति अपेक्षाकृत बेहतर थी, लेकिन अब आए दिन लो-वोल्टेज और…

Read More

बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में अध्ययनरत छात्रा नीलम सारथी को शासन की छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय के प्रधान पाठक की पहल से छात्रा के दस्तावेजों को अद्यतन कर छात्रवृत्ति आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। प्रधान पाठक सरविन्द सिदार की पहल से छात्रवृत्ति के लिए आधार अपडेट, बैंक खाता और केवाईसी प्रक्रिया कराई गई पूरी। जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों को अपडेट कराने के उद्देश्य से छात्रा को जनपद पंचायत बसना ले जाया गया। वहां छात्रा का आधार कार्ड अपडेट कराया गया…

Read More

महासमुंद(जीतयादव)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महासमुंद स्थित शंकराचार्य भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया गया। शंकराचार्य भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित। इस अवसर पर जनपद पंचायत महासमुंद की स्वास्थ्य समिति की सभापति श्रृष्टि ध्रुव भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…

Read More

रायपुर(जीतयादव)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68.49 लाख माताओं और बहनों के बैंक खातों में कुल 641.5 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की  68.49 लाख माताओं-बहनों के खातों में 641.5 करोड़ रुपये की राशि की अंतरित। राज्य सरकार की इस योजना के तहत पात्र विवाहित…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)।पंड्रीपानी तुकड़ा में आयोजित जय ठाकुरदेव क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। प्रतियोगिता का यह तीसरा दिन था, जिसमें खेल गतिविधियों के साथ-साथ समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मानित करने का संदेश दिया गया। जय ठाकुरदेव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया गया सम्मान। आयोजकों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन के मुकाबलों के बाद खैरखूंटा की टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, वहीं दूसरे दिन के मैच में गोपालपुर की टीम भी सेमीफाइनल तक पहुँचने में सफल रही। प्रतियोगिता में…

Read More

पिथौरा(जीतयादव)। पुराने सिक्के के बदले मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पिथौरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार विकासखंड पिथौरा के ग्राम बुंदेली निवासी यशवंत साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने वासुदेव महाराज नामक व्यक्ति को घर में पूजा-पाठ कराने के लिए बुलाया था। पूजा के दौरान घर में रखे पुराने सिक्कों की चर्चा हुई। इस पर वासुदेव ने दावा किया कि वह इन पुराने सिक्कों…

Read More