Author: Ashok Nishad

बसना: लूटपाट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार बसना 2 सितंबर: बसना थाना क्षेत्र में 30 अगस्त को हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी राशि ₹1200, एक मोबाइल फोन, और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक जब्त की है। घटना का विवरण: प्रार्थी बनवारी लाल नंद ने बसना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई के घर से लौट रहा था। शाम…

Read More

सुकमा । ग्राम पेंटापाड़ के पास गश्त और सर्चिंग के दौरान तीन सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना चिंतागुफा क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।गिरफ्तार नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की नियत से आईईडी प्लांट करने की तैयारी में थे। उनके पास से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर और पेंसिल सेल बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री का कुल वजन लगभग 2 से 3 किलोग्राम बताया जा रहा है। गश्त और सर्चिंग के दौरान तीन सक्रिय नक्सलियों…

Read More

महासमुंद | महासमुंद जिले की छात्राओं को सरस्वती नि:शुल्क साइकिल योजना का लाभ मिलने में देरी हो रही है। जिले की कक्षा 9वीं की 5525 छात्राओं को अभी तक साइकिल नहीं मिल पाई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के अंतर्गत साइकिल खरीदी जा चुकी है, लेकिन वितरण की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में साइकिलें विकासखंडों में पहुंच जाएंगी। नि:शुल्क सरस्वती साइकिल योजना में देरी छात्राओं का इंतजार बढ़ा। सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित…

Read More

गढ़पटनी। रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में चौथे दिवस पर ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सामान्य ज्ञान, त्वरित सोचने की क्षमता तथा टीम भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार के मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन से हुआ। उन्होंने बच्चों को बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल अध्ययन में रुचि बढ़ाती हैं बल्कि आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टिकोण को भी प्रोत्साहित करती हैं। क्विज प्रतियोगिता में छात्रों को विभिन्न विषयों जैसे…

Read More

रायपुर। नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का प्रसारण हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों के साथ कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री बोले – ‘मन की बात’ से मिलती है नई ऊर्जा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि यह प्रदेशवासियों और देशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है। इससे समाज में सकारात्मक सोच का संचार होता है और राष्ट्रीय…

Read More

महासमुंद: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी महासमुंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। नियमितीकरण, ग्रेड पे और लंबित वेतन वृद्धि जैसी प्रमुख मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियों का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस भवन चौक में नोटिस पत्र जलाया कर्मचारियों ने लोहिया चौक से रैली निकालकर कांग्रेस भवन चौक तक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी नोटिस पत्र को कर्मचारियों…

Read More

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का आंदोलन: रायपुर संभाग में पदोन्नति की मांग को लेकर 1 सितंबर को जेडी कार्यालय का घेराव महासमुंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के महासमुंद जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी ने जानकारी दी है कि रायपुर संभाग में ई और टी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से अटकी हुई है। पिछले तीन वर्षों से माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति नहीं की गई है, जिसके कारण शिक्षकों में गहरा असंतोष व्याप्त है। एसोसिएशन का कहना है कि पदोन्नति न होने से शिक्षक संवर्ग न केवल आर्थिक दृष्टि से नुकसान झेल रहे हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी…

Read More

रायपुर: युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, बाइक सवार की तलाश में पुलिस रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 29 अगस्त की शाम एक युवती से छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बाइक सवार युवक ने सरेआम एक युवती के साथ छेड़छाड़ की और युवती ने साहस दिखाते हुए खुद को पास के ही घर में घुसाकर अपनी इज्जत बचाई। घटना टाटीबंध स्थित गली नंबर 4 की…

Read More

रायपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित होगा और प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों पर एक साथ सुना जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। ग्रामीण महिलाओं के लिए खास पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम तैयार…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मुजगहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में एक 17 वर्षीय नाबालिग की लाश पानी में तैरती हुई मिली। मृतिका की पहचान प्रिया साहू (उम्र 17 वर्ष 7 माह) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अभनपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लाश पानी और कीचड़ में लिपटी मिली पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि नहर में एक लड़की का शव तैर रहा है। सूचना मिलते…

Read More