Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: लूटपाट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
    महासमुंद

    बसना: लूटपाट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    Ashok NishadBy Ashok Nishad02/09/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Basna chori
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    विषय सूची

    Toggle
    • बसना: लूटपाट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
      • घटना का विवरण:
      • पुलिस की कार्रवाई:
      • गिरफ्तार आरोपी:

    बसना: लूटपाट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    बसना 2 सितंबर: बसना थाना क्षेत्र में 30 अगस्त को हुई लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की नगदी राशि ₹1200, एक मोबाइल फोन, और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक जब्त की है।

    घटना का विवरण:

    प्रार्थी बनवारी लाल नंद ने बसना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भाई के घर से लौट रहा था। शाम लगभग 6:30 बजे, जब वह हाई स्कूल बसना से होकर नायकपारा स्थित लक्ष्मी किराना स्टोर्स के पास पहुंचा, तो चार युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज और मारपीट की।

    इस दौरान:

    • राजा सोनवानी ने उसका कालर पकड़कर धमकी दी और नगदी ₹3000 छीन लिए,

    • सूरज यादव ने उसकी जेब से मोबाइल फोन लूट लिया।

    पुलिस की कार्रवाई:

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर बसना थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 309(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपी:

    1. ओमप्रकाश उर्फ राजा सोनवानी (21 वर्ष), पिता संतोष सोनवानी, निवासी वार्ड-6, बसना

    2. सूरज यादव (21 वर्ष), पिता विजय यादव, निवासी वार्ड-2, बसना

    3. हरीश उर्फ सोनू ओगरे (18 वर्ष), पिता स्व. अशोक ओगरे, निवासी वार्ड-2, बसना

    4. एक विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)

    पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों पर जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: बलौदा-बेलमुंडी Diamond ब्लॉक में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम।

    23/06/2026

    महासमुंद: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, 1.26 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 25.23 करोड़ रुपये।

    22/06/2026

    महासमुंद: 24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी।

    18/06/2026

    महासमुंद: महिला और बच्चों की आड़ में हो रही थी गांजा तस्करी, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    18/06/2026

    महासमुंद: शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, मोटरसाइकिल समेत 18 लीटर शराब जब्त।

    17/06/2026

    महासमुंद: नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 3 तस्करों के साथ ड्रग्स की खेप बरामद।

    17/06/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: बलौदा-बेलमुंडी Diamond ब्लॉक में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, 1.26 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 25.23 करोड़ रुपये।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: 24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सरायपाली: शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    24/06/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    24/06/2026

    बसना: शिक्षा विभाग के निरीक्षण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर सौंपा गया ज्ञापन।

    24/06/2026

    भंवरपुर: तरेकेला में खड़खड़िया जुआ फड़ पर बसना पुलिस की रेड, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    24/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.