Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
सुकमा। थाना चिंतलनार क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक नक्सली पर सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता, पांच नक्सली गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार, ये सभी नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के लिए आईईडी प्लांट करने की तैयारी कर रहे थे। समय रहते कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में विस्फोटक…
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पिरदा में युवा संसद कार्यक्रम पर प्रशिक्षण बसना। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पिरदा में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कला विभाग के छात्र-छात्राओं को युवा संसदीय कार्यक्रम 2025 के संबंध में जानकारी दी गई। पिथौरा विकासखंड के कार्यक्रम के कुशल प्रशिक्षक लोरीश कुमार ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस अभियान की शुरुआत नई पीढ़ी में राजनीतिक कौशल विकसित करने, लोकतांत्रिक प्रणाली को समझने और संसदीय कामकाज की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से की गई है। लोरीश कुमार ने…
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय का शिलान्यास, सीएम साय बोले – “जीरो पावर कट स्टेट से मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़” नवा रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बुधवार को नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ अब जीरो पावर कट स्टेट से मुफ्त बिजली की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम ने बताया कि पावर सेक्टर में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के समझौता…
भिलाई में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, रायपुर में फायरिंग कर नकाबपोशों ने युवक से लूटा पैसा – एक गिरफ्तार, दूसरा फरार भिलाई। दुर्ग जिले में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब भिलाई-3 थाना क्षेत्र के चरोदा में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दो नकाबपोश युवकों ने कट्टा तानकर दुकानदार को लूटने की कोशिश की। हालांकि ज्वेलरी शॉप संचालक नितेश जैन ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों का सामना किया, जिसके बाद आरोपी भाग निकले। यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के कुछ घंटे बाद ही यही आरोपी रायपुर के कुकुरबेड़ा…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित बेबीलॉन टावर में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में दर्जनों लोग फँस गए थे, लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और कुछ साहसी युवाओं की त्वरित कार्रवाई ने बड़ा हादसा टाल दिया। प्रशासनिक अमले और युवाओं की बहादुरी से सभी फँसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस अदम्य साहस और सेवाभाव को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने इन जांबाज युवाओं को सम्मानित किया। रायपुर के बेबीलॉन टावर में भीषण आग प्रशासन की त्वरित कार्रवाई। आग लगते ही बेबीलॉन टावर…
बसना थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारी वर्ग और नगर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दो बड़े पर्वों – 5 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी और 6 सितंबर को गणेश विसर्जन – को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना रहा। बैठक की शुरुआत थाना प्रभारी ने की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि बसना नगर की पहचान हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द की…
रायपुर में तेज बारिश से विमान हवा में चक्कर काटते रहे, CM विष्णुदेव साय भी थे सवार रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात हुई जोरदार बारिश ने एयरपोर्ट की व्यवस्था को बिगाड़ दिया। भारी बारिश और गहरे बादलों की वजह से एयर इंडिया और इंडिगो की दो फ्लाइट्स करीब आधे घंटे तक रायपुर के आसमान में चक्कर काटती रहीं। इनमें से एक इंडिगो विमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सवार थे। जानकारी के मुताबिक सीएम साय दिल्ली से लौट रहे थे और उनका विमान रात 9.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गया था। लेकिन रनवे पर फिसलन और मिस्ड…
बसना। रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आयोजित सप्तम दिवस का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भाषण प्रतियोगिता रही, जिसमें कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आयोजित सप्तम दिवस का कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने शिक्षा का महत्व, विद्यालय की भूमिका और…
महासमुंद। सनसनीखेज हत्या मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC-ST Act) की विशेष न्यायाधीश अनिता डहरिया ने यह ऐतिहासिक निर्णय सुनाया। अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए उसे धारा 302 (हत्या) के तहत आजीवन कारावास की सजा और 2 हजार रुपए का अर्थदंड देने का आदेश दिया है। साथ ही, अदालत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि जुर्माना अदा नहीं किया गया तो आरोपी को चार माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। हत्या के आरोपी उत्तम कुमार यादव दोषी करार इस…
महासमुंद पुलिस ने कोमाखान के टेमरी नाका पर चेकिंग के दौरान ओडिशा पासिंग कार से 22 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 3.30 लाख रुपए बताई गई। कार चालक किशन पटेल (47) निवासी कोटीपदर थाना, राजा खरियार को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि यह गांजा दुर्ग पहुँचाया जाना था। कार मालिक धनेश्वर नाग ने आरोपी किशन पटेल को यह काम सौंपा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दुर्ग के खुर्सीपार इलाके से महेश देवार (40) और उसके दामाद आनंद देवार (22) को भी पकड़ा। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे…
