Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना(जीतयादव)।चनाट क्षेत्र के कई गांवों और मोहल्लों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली तो आ रही है, लेकिन वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, पानी की मोटर और अन्य बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। बसना क्षेत्र के कई गांवों में लो वोल्टेज की समस्या, ग्रामीणों ने बिजली विभाग से समाधान की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार शाम के समय जब बिजली की खपत बढ़ जाती है, तब वोल्टेज और अधिक कम हो जाता है। कई घरों में पंखे बहुत धीमे चलते…
पिथौरा(जीतयादव)। विकासखंड पिथौरा के ग्राम पंचायत छुवालीपतेरा के आश्रित ग्राम लाटादादर में मंगलवार को सब्जी हाट बाजार का शुभारंभ किया गया। इस पहल से अब ग्रामीणों को ताजी सब्जियां खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि हर मंगलवार को गांव में ही हाट बाजार लगाया जाएगा। छुवालीपतेरा पंचायत की पहल, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति में सब्जी हाट बाजार का हुआ शुभारंभ। इस हाट बाजार की शुरुआत छुवालीपतेरा के सरपंच महेशराम, उपसरपंच दयाराम जांगड़े, पंचगण और ग्रामवासियों के सहयोग से की गई। बताया गया कि पूर्व सरपंच मोहनलाल पण्डा ने पंचायत स्तर पर सब्जी हाट बाजार शुरू करने का…
बसना(जीतयादव)।बसना क्षेत्र में एक लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव पौंसरा गांव के समीप एक आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 7 मार्च से लापता युवक का बसना के पौंसरा गांव के पास आम के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सूरज महेंद्र (27 वर्ष) पिता स्व. डोमार सिंह महेंद्र, निवासी ग्राम रिकोकला, सांकरा (जोंक) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सूरज 7 मार्च…
बसना(जीतयादव)।बसना विकासखंड के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत प्रोजेक्ट और इनोवेटिव आइडिया के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छठवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनमें बसना विकासखंड के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रोजेक्ट और इनोवेटिव आइडिया के लिए चयनित विद्यार्थी अब बनाएंगे प्रोटोटाइप, जिला विज्ञान प्रदर्शनी में देंगे प्रस्तुति। बसना ब्लॉक नोडल प्रेमचंद साव के नेतृत्व में हुए चयन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल से पल्लवी सिदार, मुनगाडीह से रितु लहरे,…
महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महासमुंद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बागबाहरा क्षेत्र में जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है। सोनदादर बांध के पास 52 पत्ती ताश से खेल रहे थे जुआ, नगदी सहित बाइक व मोबाइल जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोनदादर बांध के पास कुछ लोग अवैध रूप से 52 पत्ती ताश से पैसे की…
पिथौरा(जीतयादव)।जिला महासमुंद में हाल ही में हुए लूटकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महासमुंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पिथौरा और थाना सांकरा क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं के मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पिथौरा और सांकरा क्षेत्र की लूटकांड घटनाओं में शामिल था आरोपी, चाकू और कपड़े जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 की रात ग्राम टेका स्थित एचपी फ्यूल्स पेट्रोल…
बसना(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस नवगठित कार्यकारिणी में बसना क्षेत्र के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता कामेश बंजारा को भाजयुमो जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। बसना के सक्रिय भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रकल्पों के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…
बसना(जीतयादव)।राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत संकुल केंद्र बड़ेटेमरी के तहत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी के छात्रों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देना तथा उनके ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों से समृद्ध करना था। प्राथमिक शाला बड़ेटेमरी के छात्रों को प्रकृति, वन्यजीव और ऐतिहासिक स्थलों की दी गई जानकारी। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालकगण, शिक्षकगण, रसोइया और अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे। भ्रमण दल का नेतृत्व प्रधान पाठक वारिश कुमार ने किया। इस अवसर पर…
सरायपाली(जीतयादव)।थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में धान चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 60 बोरी धान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। धान चोरी करने वाले पर सिंघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरखरी निवासी प्रेमलाल प्रधान ने 9 मार्च 2026 को थाना सिंघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके परशु राइस मिल से लगे गोदाम में 60 बोरी धान रखा…
महासमुंद(जीतयादव)।छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की प्रत्याशी फूलो देवी नेताम निर्विरोध रूप से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गई हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सोमवार को वे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचीं, जहां उन्होंने अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। राज्यसभा सांसद निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने विधानसभा पहुंचीं, जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने जताया आभार। राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने के बाद प्रदेश के विभिन्न नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इसी क्रम में सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने भी उन्हें हार्दिक बधाई…
