Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शव घर की बाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिए गए थे। बदबू से खुला राज ग्राम ठुसेकेला, राजीव नगर मोहल्ले में रहने वाले बुधराम उरांव का घर चार दिनों से बंद था। जब घर से तेज बदबू आने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद से घर का दरवाजा खोला। अंदर खून…
बागबाहरा SDM का औचक निरीक्षण: शिक्षकों की उपस्थिति व बच्चों की अधिगम क्षमता की जांच महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उमेश साहू ने बुधवार को विकासखंड बागबाहरा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बाल आश्रम बिहाझर, ग्राम खोपली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा पी.एम.श्री योजना अंतर्गत प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूल का गहन परीक्षण किया। बच्चों से संवाद, पढ़ाई-लिखाई की परखी क्षमता निरीक्षण के दौरान SDM ने शिक्षकों की उपस्थिति देखी और कक्षा-कक्षों में चल रहे अध्यापन कार्य का अवलोकन किया। बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ने-लिखने की…
बसना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाराडोली में बुधवार को विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से बारहवीं तक के बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त कर्मचारियों को मदन लाल डडसेना ने न्योता भोज परोसा। इस मौके पर चावल-दाल, सब्जी, खीर, आचार और पापड़ परोसा गया। करीब 350 बच्चों ने भोजन का आनंद लिया। रसोइयों के साथ स्वयं मदन लाल डडसेना ने भी बच्चों को परोसते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा— “बच्चे भगवान के रूप होते हैं, उन्हें बालभोज के रूप में खिलाने का अवसर मिला। भविष्य में भी इस तरह की सेवा का मौका मिलेगा तो…
रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल, दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट भोपाल डायवर्ट रायपुर । बुधवार रात दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E5138 को अचानक भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। रायपुर एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम लाइटनिंग (बिजली गिरने) की वजह से फेल हो गया था। विमान में कुल 170 यात्री सवार थे, जिनमें दुर्ग से सांसद विजय बघेल और वरिष्ठ IAS अधिकारी सोनमणी बोरा भी शामिल थे। फ्लाइट की भोपाल में सुरक्षित लैंडिंग फ्लाइट ने दिल्ली से शाम 7:20 बजे टेकऑफ किया था और रायपुर में रात 8:55 बजे लैंड होना था। लेकिन कैप्टन संजय…
होटल संचालक दंपती की संदिग्ध मौत, पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगाने की आशंका बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के जारा गांव में बुधवार सुबह होटल व्यापारी दंपती की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि पति जगमोहन देवांगन (43) ने पहले पत्नी जमुना बाई (40) की हत्या की और फिर खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर परिवार के तीन बच्चे भी घर में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सुबह कमरे से आवाज नहीं आने पर बच्चों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोला तो…
कोंडागांव: प्रेमप्रसंग में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दोनों लाशें एक ही पेड़ पर मिले कोंडागांव । सोमवार से लापता संतलाल (19) और कांति (19) की दोनों लाशें एक ही पेड़ पर एक ही फंदे से लटकी हुई मिलीं। परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे और गांव में इसकी खबर फैलते ही मातम पसर गया। कैसे हुआ खुलासा बताया गया है कि सोमवार शाम से दोनों घर से बिना बताए कहीं चले गए थे। परिजनों के कई संपर्क और खोज के बाद भी कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर दोनों की लाशें देखीं और…
रायपुर। अमलीडीह स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के खेल मैदान में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से कक्षा 10वीं के छात्र प्रभात साहू (16) की मौत हो गई। घटना दोपहर लगभग 12:50 बजे हुई, जब बच्चे फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और प्रभात इसकी चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित बिजली गिरते ही मैदान में मौजूद अन्य छात्रों को भी करंट जैसा झटका महसूस हुआ। सभी दौड़कर प्रभात के पास पहुंचे। स्टाफ ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना…
कोरबा में सीएएफ जवान ने साली और चाचा ससुर को गोली मारी, दोनों की मौत कोरबा। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से साली और चाचा ससुर पर गोलियां दाग दीं। इस वारदात में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी जवान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घरेलू विवाद से जुड़ा मामला मृतकों की पहचान मदालसा बिन्धराज (21) और राजेश कुमार (35) के…
शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में सहायक शिक्षक लगन नाग जी का जन्म दिवस बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं प्यारे बच्चों के बीच हर्ष का वातावरण छा गया। जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा सजाया गया तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी बच्चों और शिक्षकों द्वारा लगन नाग जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देने से हुई। इसके बाद प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार, शिक्षिका श्रीमती खीरवंती भोई तथा समस्त विद्यार्थियों ने मिलकर केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को…
गणेश विसर्जन झांकियों में हथियारबंद युवकों की एंट्री नाकाम, रायपुर रेंज में 2 हजार से अधिक चाकू जब्त
गणेश विसर्जन झांकियों में हथियारबंद युवकों की एंट्री नाकाम, रायपुर रेंज में 2 हजार से अधिक चाकू जब्त रायपुर। गणेश विसर्जन और झांकियों के दौरान चाकूबाजी व उपद्रव रोकने के लिए रायपुर रेंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। रायपुर सहित बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में तलाशी के दौरान 2,000 से अधिक चाकू और धारदार हथियार बरामद किए गए। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि पिछले 10 दिनों में बड़े पैमाने पर गली-मोहल्लों में छापामारी कर हथियार जब्त किए गए। अकेले रायपुर जिले से आठ माह में 1,230 चाकू और धारदार हथियार बरामद हुए हैं। झांकी…
