Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में गूंजेगा राष्ट्रभावना का स्वर।

    24/09/2026

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»गणेश विसर्जन झांकियों में हथियारबंद युवकों की एंट्री नाकाम, रायपुर रेंज में 2 हजार से अधिक चाकू जब्त
    महासमुंद

    गणेश विसर्जन झांकियों में हथियारबंद युवकों की एंट्री नाकाम, रायपुर रेंज में 2 हजार से अधिक चाकू जब्त

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/09/2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    raipur me chaku baramad
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    विषय सूची

    Toggle
    • गणेश विसर्जन झांकियों में हथियारबंद युवकों की एंट्री नाकाम, रायपुर रेंज में 2 हजार से अधिक चाकू जब्त
        • झांकी में बड़ा खुलासा
        • ऑनलाइन चाकू डिलीवरी पर भी कार्रवाई

    गणेश विसर्जन झांकियों में हथियारबंद युवकों की एंट्री नाकाम, रायपुर रेंज में 2 हजार से अधिक चाकू जब्त

    रायपुर। गणेश विसर्जन और झांकियों के दौरान चाकूबाजी व उपद्रव रोकने के लिए रायपुर रेंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। रायपुर सहित बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में तलाशी के दौरान 2,000 से अधिक चाकू और धारदार हथियार बरामद किए गए।

    रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि पिछले 10 दिनों में बड़े पैमाने पर गली-मोहल्लों में छापामारी कर हथियार जब्त किए गए। अकेले रायपुर जिले से आठ माह में 1,230 चाकू और धारदार हथियार बरामद हुए हैं।

    झांकी में बड़ा खुलासा

    राजधानी रायपुर में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक चली गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस ने कड़ी जांच की। इस दौरान चाकू-कैंची के अलावा 1,320 धारदार और नुकीले कड़े (चूड़े) भी पकड़े गए।

    एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि झांकी में विवाद की सूचना मिलने पर तलाशी ली गई। इसी दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बड़ी संख्या में युवक धारदार चूड़े और नुकीले कड़े पहनकर समारोह में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में युवकों ने स्वीकारा कि चाकू पर सख्ती के कारण वे चूड़े को धार लगवाकर आत्मरक्षा व हमले के लिए लेकर आए थे।

    पुलिस ने करीब 3,000 लोगों की तलाशी लेकर 1,320 से अधिक चूड़े जब्त किए। इनमें से कई लोगों को धार्मिक मान्यता के चलते समझाकर छोड़ा गया, जबकि संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 111 लोगों को हिरासत में लिया गया। जब्त चूड़ों का कुल वजन लगभग 20 किलो निकला।

    ऑनलाइन चाकू डिलीवरी पर भी कार्रवाई

    रायपुर पुलिस ने पहले ही ई-कॉमर्स कंपनियों को ऑनलाइन चाकू की डिलीवरी रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद फ्लिपकार्ट से चाकू की डिलीवरी की गई। इन्हीं में से एक चाकू से पेट्रोल पंप सुपरवाइजर की हत्या हुई थी।

    इस मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी कुणाल तिवारी और समीर टंडन को 20 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया। साथ ही तकनीकी जांच के बाद फ्लिपकार्ट और कुरियर कंपनी से जुड़े 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    20/09/2026

    महासमुंद: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटेवा थाना में सृष्टि ध्रुव ने पुलिस जवानों को बांधी राखी।

    28/08/2026

    महासमुंद: कांच के टुकड़ों के नीचे छिपा था 85 लाख का गांजा, महासमुंद में 4 तस्कर गिरफ्तार।

    28/08/2026

    महासमुंद: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों की हुंकार, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन।

    26/08/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: शिक्षक हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा: 30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में साथी गुरुजी ने ली जान।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में गूंजेगा राष्ट्रभावना का स्वर।

    24/09/2026

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.