Author: Ashok Nishad

स्काउट गाइड संघ कार्यकारिणी व परिषद की बैठक सम्पन्न पिथौरा। गुरुवार को स्काउट गाइड संघ कार्यकारिणी एवं परिषद पिथौरा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्ययोजना और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रशिक्षण केंद्र भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। यह भवन बुनियादी शाला गेट के बाजू दक्षिण दिशा में बनाया जाएगा। इसके लिए स्थान प्रदाय हेतु बुनियादी शाला प्रबंधन समिति से प्रस्ताव संघ को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर अंजलि विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। इसके अलावा पिथौरा से…

Read More

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत चिरको में रैली आयोजित महासमुंद। छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत महोत्सव के अंतर्गत शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य ह्यूमा लिली दीवान ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा और महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही गीत के माध्यम से विकास के संदेश को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसी कड़ी में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में प्रतिभागियों ने…

Read More

महासमुंद : शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में ‘साबुन बैंक’ की शुरुआत महासमुंद। शासकीय बालक प्राथमिक शाला-तुमगांव में स्वच्छता और स्वास्थ्य जीवनशैली की आदत विकसित करने के उद्देश्य से ‘साबुन बैंक’ की स्थापना की गई। इस पहल का नेतृत्व विद्यालय के शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख संगीता रात्रे ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वच्छता की आदत डालना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस दिशा में शिक्षक साहू के प्रयास सराहनीय हैं। साबुन बैंक के माध्यम से बच्चों को नियमित हाथ धोने की आदत डालने, संक्रमण से बचाव…

Read More

महासमुंद : दिव्यांग बच्चों के लिए प्रमाण पत्र नवीनीकरण शिविर आयोजित महासमुंद। विकासखंड महासमुंद स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों के लिए चिह्नांकन व नवीन प्रमाण पत्र नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को सामाजिक और शैक्षणिक मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 69 बच्चों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 28 बच्चों को नवीन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कुछ बच्चों को विशेष चिकित्सीय जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहीं 10 बच्चों के यूनिक आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू…

Read More

बसना(जीतयादव)।बसना के सहायक शिक्षक श्री विरेन्द्र कुमार चौधरी ने “सूरता” नामक पुस्तक का संकलन किया।राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NAP 2020) के अंतर्गत इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए इतिहास लेखन का कार्य निर्धारित किया गया था। यह पुस्तक भारत के 36 अमर शहीदों (1857 से 1947) के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनके बलिदान की कहानियों पर आधारित है। बसना में हुआ “सूरता” पुस्तक का विमोचन, शहीदों के बलिदान से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस ऐतिहासिक संकलन “सूरता” पुस्तक का विमोचन आज बसना में किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, विधायक श्री डॉ. सम्पत अग्रवाल एवं…

Read More

बसना: आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रोसेस लैब संपन्न बसना। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना के सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया। पहले दिन 12 ग्रामों के प्रतिनिधि हुए शामिल इस कार्यक्रम में बसना विकासखंड के चिन्हांकित 24 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में से पहले दिन 12 ग्रामों – कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी ‘क’, पिलवापली, ठूठापाली, चंदखुरी, नवागांव, डुमरपाली, साल्हेझरिया, गणेशपुर और कायतपाली से सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक और सक्रिय महिलाएं…

Read More

जगदीशपुर में आयोजित हुआ आदि सहयोगी वीएमटी प्रशिक्षण बसना। जिला आदिवासी विकास विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत क्लस्टर मुख्यालय जगदीशपुर में आदि सहयोगी वीएमटी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोमबत्ती आधारित गतिविधि, 9 डॉट एक्टिविटी और रोल प्ले के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। सरपंच की अध्यक्षता में हुआ उद्घाटन क्लस्टर नोडल अधिकारी सीताकांत प्रधान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय सरपंच रिद्धि नायक की अध्यक्षता में किया गया। संचालन शिक्षक लोरी कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदि समाज…

Read More

गरियाबंद।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के घने जंगलों में नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत कुल 10 नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ ने एक लंबे और खतरनाक अध्याय का अंत कर दिया। इस एनकाउंटर में 1 करोड़ के इनामी, ओडिशा स्टेट कमेटी के सचिव और कुख्यात नक्सली मोडेम बालकृष्ण समेत कुल 10 नक्सली मारे गए। जिले के एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 25 साल से फरार नक्सली, बीमारी से जूझते हुए भी चला रहा था नक्सली नेटवर्क, संयुक्त ऑपरेशन में हुआ अंत। मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के दुर्गम मटाल पहाड़ी इलाके में हुई,…

Read More

सुकमा में CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां CRPF के जवान निलेश कुमार गर्ग ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात करीब 10:30 बजे इंजरम कैम्प में हुई। जवान के पास से 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। हालांकि उसमें क्या लिखा है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मामले की जांच सीआरपीएफ के अधिकारी कर रहे हैं। मध्य प्रदेश का रहने वाला था जवान मृतक जवान निलेश कुमार…

Read More

रायपुर महिला थाना परिसर में महिला ने लगाई खुद को आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला थाना परिसर में पति से विवाद से परेशान एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। आग लगने के बाद वह चीखते-चिल्लाते हुए दौड़कर थाने के अंदर घुस गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कपड़े और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती झुलसी हुई महिला को तत्काल डीकेएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। महिला करीब 60…

Read More