Author: Ashok Nishad

हाई स्कूल मोहगांव में 35 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल महासमुंद। सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शुक्रवार को हाई स्कूल मोहगांव में कक्षा नवमी की 35 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएँ, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक छात्राएँ विद्यालय की दूरी और परिवहन की समस्या से जूझती…

Read More

पिथौरा। विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में शिक्षा का स्तर लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है। विद्यालय की कक्षा पांचवीं में दर्ज 61 विद्यार्थियों ने आगामी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।पिछले दो वर्षों में विद्यालय से 33 विद्यार्थी नवोदय विद्यालय, 2 विद्यार्थी सैनिक स्कूल तथा 3 विद्यार्थी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चयनित हो चुके हैं। इस प्रकार कुल 38 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। मोहगांव में नवाचार, शिक्षक समर्पण और विद्यार्थियों की उपलब्धियों से विद्यालय बन रहा क्षेत्र में प्रेरणा का…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में हुए चार हत्याओं के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ठुसेकेला के राजीव नगर में पड़ोसी लकेश्वर पटेल और उसके नाबालिग बेटे ने मिलकर अपने पड़ोसी बुधराम उरांव (40), उनकी पत्नी सोहद्रा उरांव (36) और दोनों बच्चों अरविंद (13) व शिवांगी (6) की हत्या कर दी। हत्या के बाद चारों शवों को घसीटकर बाड़ी में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।  खरसिया थाना क्षेत्र में हुए चार हत्याओं के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लकेश्वर पटेल को अपनी पत्नी से अफेयर के…

Read More

किशनपुर पंचायत सचिव को हटाने की मांग पर ग्रामीणों का आंदोलन शुरू पिथौरा। जिले के पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत किशनपुर के ग्रामीण पंचायत सचिव पुनीत राम सिन्हा को हटाने की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। कलेक्टर को बार-बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार से जनपद पंचायत पिथौरा में सीईओ कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव पुनीत राम सिन्हा की अस्थायी पदस्थापना पिछले 6 वर्षों से पंचायत किशनपुर में है, लेकिन उनकी उपस्थिति नगण्य रहती है। जिसके चलते ग्रामीणों की समस्याओं का…

Read More

भगत देवरी। ग्राम भगत देवरी में इन दिनों मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से महज़ डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर नारायणपुर में मोबाइल टावर स्थापित है, लेकिन इसके बावजूद यहां तक सिग्नल नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों ने बताया कि टावर पास में होने के बावजूद नेटवर्क न मिलना तकनीकी लापरवाही और मोबाइल कंपनियों की उदासीनता को दर्शाता है। इससे लोगों को कॉल करने और इंटरनेट उपयोग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि यदि टावर की क्षमता बढ़ाई जाए या फिर भगत देवरी और आसपास के…

Read More

महासमुंद : जिला स्तरीय रोजगार मेले में 6,700 युवाओं ने किया आवेदन, 3,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया महासमुंद। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी थीं, जबकि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अध्यक्षता की। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद्र राठी और येतराम साहू भी मौजूद रहे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले मेले में निजी क्षेत्र…

Read More

बसना : 2 तस्कर गिरफ्तार, 2.50 किलो गांजा और बाइक जब्त बसना। बसना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2.50 किलो गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही एक बाइक (क्रमांक CG 07 CH 5763) को भी जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, परसकोल चौक बंसुला में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक बाइक से पहुंचे। उनके बीच रखे थैले की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वागेश उर्फ आकाश…

Read More

पिथौरा। वन परिक्षेत्र अंतर्गत सांकरा वृत के ग्राम बड़ेटेमरी में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने तेंदुआ को घूमते हुए देखा। यह घटना शाम करीब 5 से 5.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। अचानक तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खेत में अचानक दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में भय का माहौल। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना वन परिक्षेत्राधिकारी को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने…

Read More

दो दंतैल हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, सीमा के गांवों में अलर्ट महासमुंद। महासमुंद वनमंडल में दो दंतैल हाथियों की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार को ये हाथी गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के गुंडरदेही गांव के खेतों के आसपास घूमते देखे गए। वन विभाग ने स्थिति को देखते हुए गुंडरदेही, बम्हणदेही, नाचनबाय और मंदबाय सहित दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है। महासमुंद वन परिक्षेत्र के रेंजर सियाराम कर्मकार ने बताया कि दोनों हाथी गुरुवार रात को गरियाबंद जिले से निकलकर महासमुंद जिले की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। हाथियों की…

Read More

फुलझर क्रिकेट संघ का खिलाड़ी ऑक्सन, 230 खिलाड़ियों का हुआ चयन सरायपाली। फुलझर क्रिकेट संघ के तत्वावधान में रविवार को रामचंडी महाविद्यालय बगईजोर में खिलाड़ी ऑक्सन का आयोजन किया गया। इस दौरान 230 खिलाड़ियों का पंजीयन कर उन्हें विभिन्न टीमों में शामिल किया गया। जानकारी के अनुसार, 160 गांवों के खिलाड़ियों को 46 टीमों में भेजने के लिए यह ऑक्सन किया गया। कुल 150 क्रिकेट टीम के सदस्यों ने बोली प्रक्रिया में भाग लेकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मानक राशि में खरीदकर टीम में शामिल किया। फुलझर क्रिकेट संघ की 25वीं वर्षगांठ पर अनुबंधित नियमों में बड़ा बदलाव किया गया…

Read More