Author: Ashok Nishad

देवरी : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम देवरी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं और स्टाफ को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने कहा कि हमें स्वयं, अपने विद्यालय, अपने गांव और अपने देश को स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। साथ…

Read More

महासमुंद। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के साथ-साथ अन्य युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करना है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि योजना के अंतर्गत निर्माण क्षेत्र में अधिकतम 50 लाख रुपए तथा सेवा क्षेत्र में अधिकतम 20 लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।…

Read More

महासमुंद : प्रधानमंत्री “PM Employment Generation Program” जल्द शुरू — क्या है योजनाएँ? महासमुंद। केंद्रीय सरकार की नई योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (Prime Minister Employment Generation Program) के अंतर्गत महासमुंद में शीघ्र ही रोजगार सृजन के कार्य शुरू होंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है युवा बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर देना और उद्योग-सेवा क्षेत्र में कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देना। https://www.kviconline.gov.in/pmegpeportal/ योजना की विशेषताएँ इस योजना के अंतर्गत स्व-रोजगार उपक्रम के लिए प्रारंभिक अनुदान और सहायता दी जाएगी। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां युवाओं को व्यवसाय-स्थापना व प्रबंधन से संबंधित ज्ञान मिलेगा। योजना में उद्योग व…

Read More

गढ़पटनी शाला में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ गढ़पटनी । शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में आज मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जहां प्रधान पाठक सरविन्द सिदार ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए सभी बच्चों को स्वच्छ रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर 72 विद्यार्थी शामिल हुए। बच्चों ने गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक का कम उपयोग और खुले में शौच से होने वाली बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी प्राप्त की। विद्यालय परिसर, कक्षाओं और आसपास की गलियों में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों ने नारे लगाए – “स्वच्छ विद्यालय,…

Read More

नहर में मिली लाश का खुलासा, महिला और उसके बेटे ने की थी हत्या महासमुंद। 11 सितंबर को बेमचा कापा नहर में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। मृतक की पहचान और जांच मृतक की पहचान पचेड़ा निवासी पिलेश्वर साहू के रूप में हुई। शव की हालत पहचान छिपाने के इरादे से विकृत कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साइबर सेल की जांच में पता…

Read More

NHM संविदा कर्मियों की हड़ताल 26वें दिन भी जारी, सरकार ने दिया 16 सितंबर तक का अल्टीमेटम रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारी पिछले 26 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अब तक उनकी 10 में से एक भी मांग को लिखित रूप में पूरा नहीं किया गया है। हालांकि सरकार ने पांच मांगों पर मौखिक सहमति जरूर जताई है, लेकिन कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि यदि 16 सितंबर तक संविदा कर्मचारी काम पर नहीं लौटते, तो 16,000 पदों को शून्य मानकर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारियों का…

Read More

बसना : हिंदी दिवस पर महेंद्र पसायत की काव्य रचनाओं पर शोधपरक संवाद प्रेमचंद साव ने किया विश्लेषण, साहित्य में जनभाषा और राष्ट्रप्रेम की महत्ता बताई बसना। श्री मौनतीर्थ हिंदी विद्यापीठ उज्जैन की प्रादेशिक शाखा छत्तीसगढ़ और एमडी एजुकेशन सोसायटी सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर रचनाकार महेंद्र पसायत की काव्य रचनाओं पर शोधपरक पारस्परिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल के शिक्षक व साहित्यकार प्रेमचंद साव ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। उन्होंने कहा कि पसायत की रचनाओं में जनभाषा का प्रभाव स्पष्ट झलकता है, जिसके माध्यम से जनजागरण…

Read More

महासमुंद शासकीय श्रीराम उच्च प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान जगाने का हुआ प्रयास महासमुंद। शासकीय श्रीराम उच्च प्राथमिक शाला महासमुंद में शनिवार को हिंदी दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रमुख उर्मिला मरकाम ने किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया था। साथ ही विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के संरक्षण और सम्मान की प्रेरणा दी। शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह इस अवसर पर लक्ष्मी मानिकपुरी ने बच्चों को हिंदी भाषा में लेखन…

Read More

सरायपाली : दुर्गा विद्यालय लंबर में विशाल रक्तदान शिविर, 171 लोगों ने किया रक्तदान सरायपाली के दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंबर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चतुरी नंद शामिल हुईं। शिविर में कुल 171 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति का अनावरण विधायक नंद ने विद्यालय परिसर में स्थापित श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर आसपास क्षेत्र के नागरिकों और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान कर…

Read More

सरायपाली : 31 दिसंबर से होगा 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, शक्तिपीठ में स्थापित हुआ शक्ति कलश चार दिवसीय आयोजन नई मंडी के पास सरायपाली में गायत्री परिवार के तत्वावधान में 31 दिसंबर से 3 जनवरी 2026 तक चार दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन नई मंडी के सामने गायत्री शक्तिपीठ के पास होगा। यह आयोजन माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष और गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा की साधना शताब्दी वर्ष को समर्पित रहेगा। सप्त सूत्रीय आंदोलन पर होगा फोकस महायज्ञ का उद्देश्य गायत्री परिवार के परिजनों में ऊर्जा का संचार करना और गुरु…

Read More