Author: Ashok Nishad

परसवानी की मंजुला साहू ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में  नेशनल के लिए चयन बसना।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसवानी की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी मंजुला साहू (पिता–ईश्वर साहू) ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, मुंगेली में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। मंजुला ने एक भी मैच गंवाए बिना कुल 4 अंक अर्जित किए। इसी विद्यालय से खिलाड़ी प्राची तांडी और इशिका भोई ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। उनके प्रयासों से रायपुर संभाग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मुंगेली में प्रदेश के 5 संभागों से कुल 150 खिलाड़ियों…

Read More

बसना। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत शासकीय उच्च प्राथमिक शाला साई सरायपाली में सोमवार को हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक श्री लोकेश्वर वर्गे, शिक्षक श्री वीरेंद्र कुमार चौधरी और श्री दिलीप कुमार पटेल ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाया और सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया बताई। शिक्षकों ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वास्थ्य सुरक्षित रह सकता है और नियमित रूप से हाथ धोने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि भोजन करने से पहले और बाद में,…

Read More

प्रदेश में 51 महतारी सदन का लोकार्पण आज, महिलाओं को मिलेगा रोजगार से जुड़ने का अवसर छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारपरक कार्यों से जोड़ने के लिए गांव-गांव में महतारी सदन बना रही है। इसी कड़ी में पहले चरण में बने 51 महतारी सदनों का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को करेंगे। लोकार्पण के साथ ही रायपुर समेत 17 जिलों में बने ये सदन महिलाओं के उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। प्रत्येक महतारी सदन 2507 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनाया गया है। इनमें हॉल, कमरा, किचन, स्टोर और दुकान की व्यवस्था की गई है। महिलाएं अपने हुनर से…

Read More

पिथौरा। नगर पंचायत पिथौरा से लगे कर्मचारी कॉलोनी लहरौद में बीती रात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात पार कर दिए। मकान मालिक रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। सुबह लौटने पर घटना का खुलासा हुआ। सूने मकान का ताला तोड़कर चोर ले गए नगदी, सोने का हार और टीवी; पुलिस जांच में जुटी जानकारी के मुताबिक, कॉलोनी निवासी सत्यवती दुबे बीते एक महीने से अपने रिश्तेदार के यहां ठहरी हुई थीं। रविवार सुबह जब वे घर लौटीं तो मुख्य गेट और कमरे की आलमारी के ताले टूटे मिले। घर की तलाशी लेने पर आलमारी…

Read More

पिथौरा : मजदूर दलाल कार्यालय में युवक की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार पिथौरा।मजदूर दलाल के कार्यालय में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम तटबदन सिन्हा उर्फ बदन, हीरालाल यादव और घनश्याम राजपूत हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। 📌 परिजनों ने जताई हत्या की आशंकामृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की मारपीट कर हत्या की गई और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया गया। शनिवार को परिजनों ने थाना परिसर के…

Read More

बसना। कैबिनेट सचिवालय एवं जल शक्ति, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रसारित स्वच्छता पखवाड़ा कैलेंडर-2025 के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल में 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अभियान का संचालन इको क्लब प्रभारी शिक्षक प्रेमचंद साव के नेतृत्व में हो रहा है। अरेकेल शाला में स्वच्छता पखवाड़ा, बच्चों ने लिया जल संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प। पखवाड़े के प्रमुख आयोजन प्रथम दिवस: विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छता पर अपने विचार साझा किए। द्वितीय दिवस: स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान हाथ…

Read More

महासमुंद  डाइट में स्वच्छता शपथ 23 को पौधरोपण और 24 को वाद-विवाद प्रतियोगिता महासमुंद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विजय खंडेलवाल ने सभी को स्वच्छता शपथ दिलाई और गली-मोहल्लों में साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक करने की अपील की। डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश सहित पूरे देश में स्वच्छता अभियान चल रहा है। स्वच्छता केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जिसे हमें जिम्मेदारी से अपनाना चाहिए। सहायक प्राचार्य अरुण प्रधान…

Read More

बसना।  बसना पुलिस ने बसना–जगदीशपुर मार्ग  पर ग्राम खेमड़ा के पास एक स्कूटी सवार को पकड़कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम खेमड़ा के पास निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद स्कूटी क्रमांक CG 04 OK 2036 पर सवार भागीरथी उर्फ मिथुन कोसरिया (35 वर्ष), पिता बसंत कोसरिया, निवासी सावित्रीपुर को रोककर तलाशी ली गई। बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई  50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार। जांच के दौरान स्कूटी से 50…

Read More

गढ़पटनी। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में तिमाही परीक्षा का शुभारंभ 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार को विधिवत् हुआ। कक्षा पहली से पाँचवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लिया। विशेष बात यह रही कि परीक्षा के प्रथम ही दिन विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल बना। तिमाही  परीक्षा को लेकर विद्यालय में आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार तथा शिक्षक लगन नाग एवं शिक्षिका खीरवंती भोई ने मिलकर उत्कृष्ट व्यवस्था की। प्रत्येक कक्षा में समय…

Read More

बसना : खोकसा हाई स्कूल में 21 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण बसना। निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत गुरुवार को शासकीय हाई स्कूल खोकसा में कक्षा 9वीं की 21 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख पी.एन. ठाकुर एवं ग्राम पंचायत खोकसा के सरपंच बाबूलाल दीवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास की झलक साफ दिखी। सरपंच बाबूलाल दीवान ने कहा कि “दूरस्थ अंचल की छात्राओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। इससे उनकी शिक्षा की राह आसान होगी।” वहीं प्राचार्य ठाकुर ने…

Read More