Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिथौरा।शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने परंपरागत विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया और मातृशक्ति एवं राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। पिथौरा महाविद्यालय में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बसंत देवता, बजरंग दल जिला संयोजक गीतेश पंडा, मातृशक्ति जिला संयोजिका अनीता चौधरी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका दामिनी पटेल, पिथौरा प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका ममता शीतल मिश्रा तथा दुर्गा वाहिनी पिथौरा प्रखंड संयोजिका कंचन चौधरी…
महासमुंद। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आज ग्राम लोहारडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विधिवत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, गुब्बारा दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला व संस्कृति को दर्शाने वाले सुवा नृत्य और पंथी नृत्य का भी शानदार आयोजन किया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में महिलाओं और किशोरियों की सहभागिता से स्वास्थ्य व जागरूकता का दिया संदेश। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब तक नारी स्वस्थ, शिक्षित एवं सशक्त नहीं होगी, तब…
पिथौरा।विकासखंड पिथौरा के संकुल केंद्र भस्करापाली के लिए यह वर्ष गर्व और सम्मान का प्रतीक बन गया, जब यहां के तीन समर्पित शिक्षकों को आदर्श शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन शिक्षकों को मिला, जिन्होंने लगन, नवाचार और निष्ठा के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई है। आदर्श शिक्षक के लगन, नवाचार और समर्पण से शिक्षा को नई दिशा देने वाले शिक्षकों को मिला सम्मान। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला साई सरायपाली के प्रधान पाठक श्री लोकेश्वर वर्गे, श्री भीखम बरिहा और श्री वीरेंद्र कुमार चौधरी शामिल हैं।शिक्षा को केवल…
गढ़पटनी। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार जी का जन्म दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और तोरण से सजाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में सभी बच्चों ने मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सहायक शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी बधाई देकर अपने स्नेह और सम्मान का भाव व्यक्त किया। श्री सरविन्द सिदार जी का जन्म दिवस शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए…
रायपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की भ्रष्टाचार मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुरेश चंद्राकर पर करोड़ों रुपए की सड़क निर्माण परियोजना में गड़बड़ी करने, घटिया गुणवत्ता का काम कराने और फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर की भ्रष्टाचार जमानत याचिका खारिज की। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने कहा कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। सुरेश चंद्राकर को एक हत्या मामले में…
अंबिकापुर/सरगुजा। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। युवा ठेकेदार सुधाकर सिंह (37) की पत्नी निशा सिंह (34) ने ऑनलाइन मंगाई गई सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। निशा सिंह ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सरगुजा में युवा महिला ने ऑनलाइन मंगाई गई सल्फास खाकर आत्महत्या की। जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के नावापारा निवासी ठेकेदार सुधाकर सिंह अपनी युवा महिला पत्नी निशा सिंह और दो बेटियों के साथ वसुंधरा कॉलोनी में रह रहे थे। निशा सिंह ने ऑनलाइन…
सारंगढ़ में उफनते नाले में कार बह गई तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान सारंगढ़। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी क्रम में सारंगढ़ में एक भयानक घटना सामने आई, जब उफनते नाले को पार कर रही कार बह गई। सौभाग्य से कार सवार तीन लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना में पता चला है कि तीनों लोग बरमकेला से ओडिशा जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें बार-बार नाला पार न करने की…
रायगढ़। रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर पतरापाली के जिंदल कोयला गेट के सामने एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार मां और बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि स्कूटी ट्रेलर के अगले चक्के में फंस गई। हालांकि, महिला और उसका चार वर्षीय बेटा सही समय पर वाहन से दूर छिटक गए, जिससे कोई बड़ा जनहानि वाला हादसा टल गया। हादसे का विवरण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंपा पटेल (30 वर्ष) निवासी बघनपुर अपने चार वर्षीय बेटे के साथ रोजाना की तरह आशा द होप क्लीनिक में बच्चे का उपचार कराने…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को इतिहास रचते हुए पहली बार एक साथ 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 30 नक्सली ऐसे हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह आत्मसमर्पण पूना नार और लोन वर्राटू अभियान के तहत हुआ है। आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल हैं। 8 लाख के इनामी बामन मड़काम ने किया सरेंडर सरेंडर करने वालों में सबसे बड़ा नाम 8 लाख का इनामी नक्सली बामन मड़काम है। वह बीते एक दशक से अधिक समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था और 6 से…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान की जनसुनवाई अब नहीं होगी। यह जनसुनवाई 24 सितंबर को निर्धारित थी, लेकिन ग्रामीणों के लगातार विरोध और विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट घेराव के बाद कलेक्टर ने मंगलवार को आदेश जारी कर इसे स्थगित कर दिया। चूना पत्थर खदान की जनसुनवाई स्थगित, ग्रामीणों के विरोध के बाद कलेक्टर का फैसला। मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राम लालाधुरवा, जोगनीपाली, कपिस्दा सरसरा और धौराभाठा में खदान प्रस्तावित की थी। कंपनी को 200.902 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रतिवर्ष 36.54 लाख टन चूना पत्थर खनन की पर्यावरणीय स्वीकृति भी मिल चुकी थी।…
