Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर। सिलतरा स्थित एक निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ है। सिलतरा स्टील फैक्ट्री हादसे में 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल; सीएम ने जताया दुख जानकारी के अनुसार सिलतरा स्थित एक निजी स्टील फैक्ट्री हादसा में उस समय…
बेलसोंडा स्थित शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज में श्रम कानून उल्लंघन उजागर, प्रबंधन और ठेकेदार को नोटिस जारी महासमुंद। जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ग्राम बेलसोंडा का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रम कानूनों से जुड़े कई गंभीर उल्लंघन सामने आए। टीम ने श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर कंपनी परिसर का गहन निरीक्षण किया। श्रम कानूनों का उल्लंघन निरीक्षण में पाया गया कि प्रबंधन और ठेकेदारों द्वारा कार्यस्थल पर न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 तथा अन्तरराज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979…
महासमुंद। प्यार और धोखे की कहानी का खौफनाक अंत महासमुंद जिले में सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी और परिवारवालों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के करीब एक साल बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कब्र से निकाला गया शव, DNA टेस्ट से हुई पहचान 29 सितंबर 2024 को घोड़ारी स्थित तालाब में एक युवक का शव बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर ठोस वस्तु से चोट की पुष्टि हुई थी। शव की शिनाख्त न होने के चलते…
ग्राम सरकंडा में शराबी पति की पत्नी और परिजनों ने मिलकर कर दी हत्या,भंवरपुर चौकी क्षेत्र का मामला बसना। महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सरकंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पति के उत्पात और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में इस पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ है और अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला कैसे सामने आया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिलीप चौहान (40 वर्ष), मूल निवासी बिहार, लंबे समय से…
बसना क्षेत्र में Jio नेटवर्क की धीमी गति से लोग परेशान, 2-3 महीने में सुधरने की उम्मीद बसना। बसना ब्लॉक के आसपास के गांवों के लोग इन दिनों Jio मोबाइल नेटवर्क की बेहद धीमी इंटरनेट स्पीड से परेशान हैं। क्षेत्र में टावर मौजूद होने के बावजूद नेटवर्क की गुणवत्ता काफी खराब है, जिसके कारण आम लोगों के साथ-साथ छात्रों और व्यवसायियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इंटरनेट की स्पीड इतनी कमजोर है कि संदेश भेजने या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने में भी मिनटों का समय लग जाता है। वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया…
शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न पिथौरा। शासकीय नवीन महाविद्यालय चिरको में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को रासेयो स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक एम.एस. वर्मा ने की, जबकि संचालन और मार्गदर्शन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी मनहरण ठाकुर ने किया। दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ समारोह का शुभारंभ युवाओं के आदर्श और प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और छात्र-छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को…
महासमुंद जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : तीन सहायक शिक्षक निलंबित महासमुंद। जिले के शिक्षा विभाग ने गंभीर लापरवाही बरतने वाले तीन सहायक शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे ने यह निर्णय लिया। निलंबित शिक्षकों में आकांक्षा मिश्रा, माया गुप्ता और विजिया डड़सेना शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों पर आरोप है कि विभाग द्वारा किए गए युक्तियुक्तकरण (Rationalization) के बाद उन्हें नए विद्यालयों में पदस्थापना दी गई थी, लेकिन वे लंबे समय से वहां कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। 691 शिक्षकों का हुआ…
पिथौरा में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह: 135 शिक्षकों का हुआ अभिनंदन पिथौरा। कृषि उपज मंडी परिसर, पिथौरा में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में पिथौरा विकासखंड के 135 शिक्षकों को शाल और मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह का भव्य आयोजन कृषि उपज मंडी परिसर को इस अवसर पर आकर्षक तरीके से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के…
बिलाईगढ़। त्योहारी सीजन को देखते हुए बिलाईगढ़ जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरमकेला क्षेत्र में बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई वरिष्ठ खाद्य अधिकारी सुधा चौधरी और नमूना सहायक अधिकारी वरुण पटेल के नेतृत्व में की गई। विभागीय टीम ने बुधवार को शहर के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों और फास्ट फूड सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान 68 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें से 5 को अवमानक और 2 को मिथ्या छाप का पाया गया। बिलाईगढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : त्योहारी सीजन में 68 नमूनों की जांच, 7 फेल, तेल और…
मूसलाधार बारिश से परसवानी व सागुनढ़ाप नाले में उफान, 48 घंटे ठप रहा सांकरा-लारीपुर मार्ग सांकरा । मंगलवार-बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर क्षेत्र के लोगों को बड़ी मुश्किल में डाल दिया। सांकरा से लारीपुर तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले परसवानी और सागुनढ़ाप नाले में पानी पुल से करीब 5 फीट ऊपर बहने लगा। तेज बहाव के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लगातार 48 घंटे तक लोगों की आवाजाही थम गई। गुरुवार को भी नालों में पानी का स्तर कम नहीं हुआ था, जिससे समस्या बनी रही। इस दौरान स्कूली…
