Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना में शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शिक्षक सम्मानित बसना। समग्र शिक्षा विकासखंड पिथौरा के तत्वावधान में आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में संकुल केंद्र पिरदा के तीन शिक्षकों – लोरीश कुमार, पोलस कुमार बरिहा और भूषण देव बरिहा – को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। शिक्षकों की भूमिका को सराहा गया कार्यक्रम के दौरान समन्वयक किशोर पटेल ने बताया कि सम्मान उन शिक्षकों को दिया गया है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सतत योगदान करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा का कार्य किया है।…
सरायपाली न्यायालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण सरायपाली। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ व स्वस्थ समाज की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शनिवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सरायपाली स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीशों, मजिस्ट्रेटों, अधिवक्ताओं और न्यायालय परिवार के सदस्यों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। न्यायाधीशों का संदेश कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए न्यायाधीश प्रफुल्ल सोनवानी (कुटुंब न्यायालय महासमुंद लिंक कोर्ट) और प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने कहा कि—“विश्व में बढ़ते…
महासमुंद। जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पिछले 13 वर्षों से जब्त अवैध गांजा को अंततः नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में यह कार्रवाई राष्ट्रव्यापी ड्रग निपटान पखवाड़ा के अंतर्गत की गई। कुल 132 प्रकरणों में जब्त 5227.998 किलो यानी करीब 5 टन गांजा का नष्टीकरण किया गया। महासमुंद में 13 साल से जब्त 5 टन गांजा नष्ट, जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में हुई कार्रवाई। महासमुंद जिले में वर्ष 2011 से लेकर अब तक गांजा तस्करी और अवैध भंडारण के सैकड़ों प्रकरण दर्ज हुए थे। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा जब्त…
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में सजी भव्य चैतन्य देवियों की झांकी सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया शुभारंभ
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में सजी भव्य चैतन्य देवियों की झांकी, श्रद्धालुओं ने लिया दर्शन बसना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर बसना सेवाकेंद्र में भव्य चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। इस आकर्षक कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी, जनप्रतिनिधि राजेश भोई, ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी एवं जमुना दीदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। झांकी का अवलोकन करते हुए सांसद चौधरी ने कहा कि यहाँ आकर अत्यधिक शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। यह स्थान सचमुच आध्यात्मिक जागृति का केंद्र है। उन्होंने कहा कि जब राजयोग साधना में लीन ब्रह्माकुमारी बहनें अपलक देवियों…
बसना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शनिवार को स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। यह विशेष शिविर 24, 25 और 26 सितंबर को लगातार तीन दिनों तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य केंद्र जांच शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर दी गई आवश्यक जानकारी। शिविर के दौरान कुल 606 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच और परामर्श किया गया। इनमें से 381 गर्भवती माताएं, 120 हाई रिस्क श्रेणी की महिलाएं और 105 अन्य महिलाएं शामिल थीं। सभी का स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा गौतम द्वारा…
खम्हारपाली में नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत सरायपाली। ग्राम खम्हारपाली के ग्रामीण बीते एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। इस दौरान उन्हें बिजली से जुड़ी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद से नए ट्रांसफार्मर की मांग की थी। विधायक के प्रयासों से गांव में नया ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय तक बिजली बाधित रहने के कारण किसान सिंचाई व्यवस्था को लेकर परेशान थे। वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और पीने…
पिथौरा शहीद प्रमोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा शपथ ग्रहण कार्यक्रम पिथौरा।समग्र शिक्षा, जिला परियोजना कार्यालय महासमुंद के निर्देशन में 16 से 30 सितंबर तक सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शहीद प्रमोद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ और विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर प्राचार्य नंदकुमार चौधरी ने कहा कि “स्वच्छता केवल सरकारी काम नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ…
रायपुर में नक्सली दंपती गिरफ्तार : चंगोराभाठा में किराए के मकान से एसआईए की बड़ी कार्रवाई रायपुर। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में छापा मारकर 13 लाख इनामी नक्सली दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों बीजापुर जिले के रहने वाले हैं और जुलाई से चंगोराभाठा में किराए के मकान में रह रहे थे। इनकी पहचान जग्गू कुरसम उर्फ रवि उर्फ रमेश (28) और उसकी पत्नी कमला कुरसम (27) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दंपती रायपुर में रहते हुए बड़े नक्सली नेताओं के लिए दवाई से लेकर जरूरी सामान और उपकरण उपलब्ध कराते…
महासमुंद। ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में शुक्रवार को जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई की जानकारी ली। इसी दौरान ग्रामीणों ने पंचायत में हुए कथित घोटाले की जांच रिपोर्ट सौंपने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि 9 सितंबर को जांच टीम ने पंचायत में तीन दिनों तक जांच की थी, लेकिन 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जांच प्रतिवेदन उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया। डोंगरीपाली पंचायत घोटाले की जांच रिपोर्ट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार। ग्रामीणों ने शिकायत की कि…
स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत प्रतियोगिताएं बेगलेस डे के दिन गढ़पटनी शाला में आयोजित बसना। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में 27 सितम्बर 2025 को स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन “बेगलेस डे” के दिन रखा गया, ताकि विद्यार्थी बिना किताब-कॉपी के भी अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे सरस्वती वंदना और सामूहिक स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार, सहायक शिक्षक लगन नाग, खीरवंती भोई, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक…
