Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिथौरा। विकासखंड के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में रविवार को रिहायशी इलाके के पास भालू देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने खेतों की ओर भालू को विचरण करते देखा और तुरंत इसकी सूचना ग्राम कोटवार व सरपंच को दी। ग्रामीणों में सतर्कता गांव में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने और भालू से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी गई।इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। वन विभाग की निगरानी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में निगरानी शुरू कर दी।रेंजर सालिकराम डड़सेना ने बताया कि टीम…
बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया पेंशनर भवन का लोकार्पण बसना। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के नवनिर्मित पेंशनर भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधिवत रिबन काटकर भवन को क्षेत्र के वरिष्ठजनों को समर्पित किया। वरिष्ठजनों को समर्पित यह भवन विधायक डॉ. अग्रवाल की विशेष पहल और प्रयासों का परिणाम है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस भवन के लोकार्पण के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पेंशनर भवन सिर्फ एक मिलन स्थल नहीं होगा, बल्कि वरिष्ठजनों के अनुभव, मार्गदर्शन और प्रेरणा को…
बसना: बंजारी तालाब गजराडीह परिसर में पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प बसना। बंजारी तालाब गजराडीह परिसर में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन धनेश खम्हारी की 21वीं नवरात्रि पूजा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन योगेश कुमार बढ़ाई के निर्देशन में हुआ, जहां उपस्थित युवाओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर वातावरण को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। जीवनदायी पौधे लगाए गए पौधारोपण के दौरान आम, बरगद और पीपल जैसे जीवनदायी पौधे लगाए गए। आयोजकों ने बताया कि इन पौधों का उद्देश्य सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ…
बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’, बताया राष्ट्रनिर्माण का दर्पण बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण का प्रसारण 28 सितंबर को हुआ। इस अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ अपने निवास पर यह कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. अग्रवाल ने इसे “जन-जन की प्रेरणा और राष्ट्र निर्माण का दर्पण” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर नारी शक्ति, स्थानीय उद्यम और स्वदेशी उत्पादों को सम्मान देकर देश की बदलती तस्वीर…
महासमुंद: फर्जी आदेश से लिपिक की स्थायी पदस्थापना, DEO बोले– जानकारी नहीं महासमुंद। जिले के शिक्षा विभाग में गंभीर लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। शासन के आदेश को दरकिनार करते हुए एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को कथित रूप से फर्जी आदेश के आधार पर स्थायी पदस्थापना दे दी गई। इस पूरे प्रकरण पर मौजूदा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) विजय कुमार लहरे ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यह कैसे हुआ, उन्हें जानकारी नहीं है। मामला क्या है? स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30 सितंबर 2022 को 45 सहायक ग्रेड-2 और ग्रेड-3 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी…
महासमुंद: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 528 उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की हुई पहचान, 321 की हुई सोनोग्राफी महासमुंद। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का तीन दिवसीय आयोजन 24 से 26 सितंबर 2025 तक जिले में किया गया। इस दौरान कुल पंजीकृत 9060 गर्भवती महिलाओं में से 1712 महिलाएं जांच हेतु चिह्नांकित स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंची। इनमें से 528 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम (High Risk Pregnancy) श्रेणी में पाई गईं। इस अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, परामर्श और प्रसव योजना बनाई गई। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष…
तोषगांव: छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा और स्वच्छता का मिला संदेश तोषगांव। निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शनिवार को ग्रामीण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोषगांव में कक्षा नवमी की नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि विद्या भूषण सतपथी (मंत्री फुलझर सेवा समिति सरायपाली) ने कहा कि “शिक्षा से ही हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए पढ़ाई में कोताही नहीं बरतनी चाहिए।” उन्होंने छात्राओं को साइकिल वितरण कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर…
बसना अस्पताल भवन विस्तार के लिए ₹18 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत, सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जताया आभार बसना। बसना विधानसभा अंतर्गत बसना विकासखंड के शासकीय अस्पताल के स्वविस्तारित भवन निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने ₹18 करोड़ 6 लाख 48 हजार की राशि स्वीकृत की है। इस निर्णय पर महासमुंद लोकसभा की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। सांसद चौधरी ने कहा कि अस्पताल भवन के निर्माण पूर्ण होने के बाद स्थानीय आमजन को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। इससे न केवल बसना विकासखंड बल्कि आसपास…
पिथौरा: कसहीबाहरा में स्कूली बच्चों ने निकाली स्वच्छता संदेश रैली पिथौरा। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम कसहीबाहरा में स्वच्छता संदेश के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। इस रैली के माध्यम से स्वच्छता के महत्व को जन समुदाय तक पहुंचाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने समाज को स्वच्छता का संदेश देते हुए नारे लगाए — “एक कदम स्वच्छता की ओर”, “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत”। रैली के उपरांत ग्राम कसहीबाहरा के ह्रदयस्थल पर निर्मित राधा कृष्ण मंदिर के पास सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए…
पिथौरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन, शताब्दी वर्ष पर एकता का संदेश पिथौरा। पिथौरा ब्लॉक के गड़बेड़ा मंडल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया। संचलन में स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर एकता का संदेश दिया। घोष दल और देशभक्ति गीतों के साथ स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों के बीच राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई। मुख्य अतिथि सोनऊ राम यादव (उन्नत कृषक) ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की संस्कृति और सुरक्षा की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संघ का…
